Gautam Gambhir on India Batting: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में टीम इंडिया सिर्फ 89 रन पर ऑलआउट हो गई, तो हेड कोच गौतम गंभीर ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैट्समैन को खूब फटकार लगाई। न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 333 रन बनाए, तो उम्मीद थी कि मैच हाई-स्कोरिंग होगा, और टीम इंडिया मैच को गहराई तक लेकर जाएगी।

लेकिन, कीवी पेसर मैट हेनरी ने पहले ओवर में ही तीन विकेट लिए, जिसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर डक पर आउट हो गए। इस झटके से टीम इंडिया उभर नहीं पाई और 26.4 ओवर में 89 रन पर सिमट गई।

हमे पहले 10 ओवर में आउट होना था- गंभीर

हेड कोच गौतम गंभीर ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बात करते हुए इस बात से इनकार किया कि हेनरी की फेंकी गई गेंदें, खेलने लायक नहीं थी। गंभीर ने कहा,

"इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई भी ऐसी गेंद नहीं होती जिसे खेला न जा सके। हमें पहले 10 ओवर में आउट होना था। मैट हेनरी ने अच्छी जगहों पर बॉलिंग की, लेकिन हमें उसे कम करना चाहिए। जब ​​आप 90 के आस-पास रन पर आउट हो जाते हैं तो आप हमेशा परेशान रहते हैं। ये वर्ल्ड कप के करीब के हालात हैं। पिछले गेम में भी हमने सात विकेट गंवाए थे और यह चिंता की बात है।"

यह हमारे लिए चिंता की बात है-गंभीर

पिछले मैच में भी टीम इंडिया की बैटिंग मुश्किलों में थी। एक समय भारत ने 111 पर 7 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन अंत में भारत ने DLS से जीता था। गंभीर ने बैटिंग लाइनअप पर चिंता जताते हुए कहा,

"पिछले गेम में भी, हम 111 रन पर 7 विकेट गंवा चुके थे; यह थोड़ी चिंता की बात है। हमें मेंटली और स्किल के हिसाब से तैयार रहने की जरूरत है। ऐसे हालात में 35-40/0 ठीक है। हमारे पास एक्सपीरियंस है और उम्मीद है कि हम आखिरी गेम में ढल जाएंगे।"

न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 333 रन बनाए थे, लेकिन गंभीर ने गेंदबाजी यूनिट पर इसका ठीकरा नहीं फोड़ा। 

आकिब बदकिस्मत थे- हेड कोच

इस मैच में भारत के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने 8 ओवर में 59 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। आकिब ने डीन फॉक्सक्रॉफ्ट और क्रिस्टियन क्लार्क को आउट किया। आकिब के प्रदर्शन पर हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा,

"आकिब नबी अनलकी थे; अगर हमारे पास विल यंग होते, तो बात अलग हो सकती थी। हमेशा पीछे मुड़कर देखना होता है। हमने कैच छोड़े और हमें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। हम सभी को अपनी बॉलिंग यूनिट पर गर्व होना चाहिए।"

गंभीर का मानना है कि अगर न्यूजीलैंड ने 333 रन बनाए हैं तो इसके पीछे का मुख्य कारण भारतीय टीम की खराब फील्डिंग थी, न की भारत की गेंदबाजी।

ये भी पढ़ें- 244 रन से रौंदकर न्यूजीलैंड ने लिया पुराना बदला, मैट हेनरी के कहर के सामने बेबस दिखे रोहित-विराट