Pakistan Water Crisis: खाने के बाद पाकिस्तानी आवाम बूंद-बूंद के लिए तरस रही है। स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। शुक्रवार को रिपोर्ट दी कि पाकिस्तान के पंजाब और सिंध प्रांतों में मौजूदा रबी सीजन के दौरान सिंचाई के पानी की 22 प्रतिशत कमी होने का अनुमान है।
पाकिस्तान के दैनिक समाचार पत्र 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की रिपोर्ट के अनुसार, सिंधु नदी प्रणाली प्राधिकरण (IRSA) ने अक्टूबर से मार्च तक के रबी मौसम के लिए 22 प्रतिशत पानी की कमी को मंजूरी दी है।
यह फैसला नदियों में 21.268 मिलियन एकड़-फीट पानी आने के अनुमान के आधार पर लिया गया है।
पानी के लिए तरस रही पाकिस्तानी आवाम
जानकारी के मुताबिक पानी की इस संभावित कमी का असर गेहूं, रबी की फसल, तंबाकू, जौ, सरसों, चना, दाल, आलू, प्याज और टमाटर पर पड़ सकता है। गेहूं की खेती के लिए समय पर सिंचाई मिलना बहुत जरूरी है, क्योंकि फसल के विकास के दौरान पानी की कमी से पौधों की बढ़त रुक सकती है और अंततः पैदावार पर बुरा असर पड़ सकता है।
सितंबर में आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि पाकिस्तान में भूजल संकट का कारण पानी की वास्तविक कमी नहीं, बल्कि प्रशासनिक विफलताएं और नीतियों में ठहराव है।
खराब नीतियों के अलावा, सरकारी विभागों के बीच जिम्मेदारियों के बंटवारे की वजह से पाकिस्तान में नियमन (रेगुलेशन) में कमियां आ गई हैं। इससे जवाबदेही की कमी पैदा हुई है और लोगों तक पर्याप्त पानी पहुंचाने में विफलता मिली है।
शहबाज सरकार की खुली पोल
सितंबर में आई एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान में भूजल संकट का कारण पानी की वास्तविक कमी नहीं, बल्कि प्रशासनिक विफलता और नीतियों में ठहराव है। अप्रभावी नीतियों के अलावा, सरकारी विभागों के बीच जिम्मेदारियों के बंटवारे के कारण पाकिस्तान में नियमन (रेगुलेशन) में कमियां आ गई हैं। इससे जवाबदेही की कमी पैदा हुई है और लोगों तक पर्याप्त पानी पहुंचाने में विफलता मिली है।
पाकिस्तान इस जल संकट के लिए भारत, जलवायु परिवर्तन और बढ़ती आबादी को जिम्मेदार ठहराता रहा है। लेकिन 'यूरोपियन टाइम्स' की एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में पानी की कमी के असली कारण दोषपूर्ण नीतियां, कुप्रबंधन, प्रांतों के बीच पानी का असमान बंटवारा, चोरी और भ्रष्टाचार हैं।
बड़ी नदियों और भूजल भंडारों का विशाल नेटवर्क होने के बावजूद, पाकिस्तान पानी की कमी का सामना कर रहा है।
नहरों का असमान वितरण, सिंचाई की अक्षम प्रणालियां, भूजल का अनियंत्रित दोहन, खराब निवेश और संस्थागत विफलताओं ने संसाधन प्रबंधन की समस्या को पाकिस्तान में एक गंभीर जल संकट में बदल दिया है। अब सबसे बड़ा सवाल कि क्या पड़ोसी मुल्क पूरी तरह से कंगाली की ओर बढ़ चुका है।