KL Rahul Record: भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेल, ऐतिहासिक रिकॉर्ड काबिज किया है। केएल यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बैटर हैं, क्योंकि उनसे पहले यह कारनामा किसी भी अन्य बल्लेबाज ने नहीं किया था।

आपको बता दें कि, पहले टेस्ट के दूसरे दिन केएल ने 116 गेंदों पर 52 रन बनाकर नाबाद वापस लौटे। उनकी इस पारी में 5 शानदार चौके शामिल रहे। साथ ही केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर 130 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी भी निभाई।

केएल राहुल ने रचा इतिहास

न्यूजीलैंड के खिलाफ 99 गेंदों पर हाफ सेंचुरी पूरी करते हुए केएल राहुल के नाम एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। दरअसल, केएल राहुल बतौर सलामी बल्लेबाज सेना देशों (साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड) में अर्धशतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं तो वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले एशिया के छठे बल्लेबाज हैं।

केएल से पहले भारत के किसी भी ओपनर ने टेस्ट में सभी सेना देशों में अर्धशतक नहीं बनाया था, लेकिन अब केएल ने इस मुकाम को हासिल कर लिया है। अब केएल मैच के तीसरे दिन अपनी इस अर्धशतकीय पारी को शतक में तब्दील करना चाहेंगे, ताकि टीम इंडिया बड़े स्कोर तक पहुंच सके।

ये बल्लेबाज कर चुके हैं कारनामा

भले ही केएल राहुल सेना देशों में फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले पहले भारतीय हैं, लेकिन एशियन बल्लेबाजों की बात करें तो वह छठे स्थान पर हैं। केएल से पहले पाकिस्तान के सईद अनवर और इमरान फरहत, श्रीलंका के सनथ जयसूर्या, मार्वन अटापट्टू और दिमुथ करुणारत्ने यह कारनामा पहले ही कर चुके हैं। इस लिस्ट में जहां पहले पाकिस्तान और श्रीलंकाई बल्लेबाजों का नाम शामिल था तो अब भारतीय बैटर का नाम भी इस सूची में जुड़ चुका है।

केएल राहुल के शानदार आंकड़े

भारतीय टीम के स्टार ओपनर के टेस्ट आंकड़े देखें को वह अधिक संतोषजनक नहीं हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से उनके प्रदर्शन में निखार आया है। केएल ने भारत के लिए अभी तक खेले 71 टेस्ट की 123 पारियों में 37.09 की औसत से 4340 रन बनाए हैं। इस दौरान केएल के बल्ले से 22 अर्धशतक और 12 शतकीय पारियां निकली हैं।

केएल की यह पारियां अधिकांश मुश्किल वक्त में आई हैं। लेकिन न्यूजीलैंड की यह पारी इसलिए खास है, क्योंकि यह इस देश में उनका पहला टेस्ट था और उसी की पहली पारी में उन्होंने शानदार अर्धशतक बनाया। हालांकि, मैच के तीसरे दिन उनके पास इसको शतक में बदलने का मौका होगा।

ये भी पढ़ें- दूसरे दिन का खेल हुआ समाप्त, भारत ने बनाए 159 रन, न्यूजीलैंड से 209 रनों से पीछे