Bhuvneshwar Kumar: मध्यम गति के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को साल 2022 के बाद से टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है। भुवी ने भारत के लिए 22 नवंबर 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी20 मैच खेला था, जिसके बाद उनको टीम इंडिया से ड्रॉप कर दिया गया।
टीम से बाहर होने के बाद भुवी ने इंडियन प्रीमियर लीग और घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन चयनकर्ताओं ने उनको दोबारा वापसी का मौका नहीं दिया। हालांकि, 36 साल के हो चुके भुवनेश्वर कुमार दोबारा भारतीय जर्सी पहन सकते हैं। उनके हालिया फॉर्म को देखते हुए यह निर्णय लिया जा सकता है।
IPL 2025-26 में की थी शानदार गेंदबाजी
दाएं हाथ के मीडियम तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इंडियन प्रीमियर लीग 2025 और 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते दिखे थे। इस फ्रेंचाइजी के लिए भुवी ने 2025 के सीजन में खेले 14 मैचों में 17 विकेट लिए थे तो 2026 में खेली 16 पारियों में 28 विकेट चटकाए थे। वह आईपीएल 2026 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज थे। उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से आरसीबी को ट्रॉफी जीताने में बहुमूल्य योगदान दिया था।
इस टीम के खिलाफ हो सकती है वापसी
भुवनेश्वर कुमार को अफगानिस्तान के विरुद्ध खेली जाने वाली तीन मैच की टी20 सीरीज के स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है। भुवी को उनके हालिया प्रदर्शन के आधार पर बीसीसीआई मौका दे सकती है। यह सीरीज 13 सितंबर 2026 से शुरू होगी, जो कि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेली जाएगी।
इस सीरीज में भुवनेश्वर को जसप्रीत बुमराह के स्थान पर मौका दिया जा सकता है, जो इस समय चोट से जूझ रहे हैं। यही वजह है कि चयनकर्ता अब भुवी की तरफ देख सकते हैं, जिसका हालिया प्रदर्शन कमाल का रहा है तो उनके पास इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का अनुभव भी ढेर सारा है।
अश्विन ने किया था भुवी का सपोर्ट
भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया में खिलाने की मांग उठा चुके हैं। हाल में अश्विन ने मांग की थी कि भुवी को आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खिलाना चाहिए। उन्होंने कहा था कि भुवी को जरूर वनडे वर्ल्ड कप के स्क्वाड में शामिल करना चाहिए।
अश्विन ने यह भी कहा कि उनका मौजूदा फॉर्म काफी अच्छा रहा है और इसी के आधार पर उनको टीम में शामिल करना चाहिए। हालांकि, जब भुवी से टीम इंडिया में दोबारा खेलने पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसका उत्तर आपको चयनकर्ता ही दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें- 2024 की रणनीति पर वापस लौटेगी कोलकाता नाइट राइडर्स! IPL 2027 में देखने को मिल सकता है बड़ा बदलाव