भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के बीच रिश्ते अच्छे नहीं हैं। इंग्लैंड दौरा रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर की आखिरी सीरीज मानी जा रही थी लेकिन बीसीसीआई सचिव ने आकर हिटमैन के हटने की खबरों को खारिज कर दिया था। यह बात चयन समिति को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी।

अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) यह फैसला करेगा की उनको अजीत अगरकर के साथ आगे बढ़ना है या फिर उनकी जगह दूसरे मुख्य चयनकर्ता को लाया जाए। निर्णय आगामी मीटिंग में लिया जा सकता है। आने वाले कुछ दिनों में तस्वीर साफ हो जाएगी कि अगरकर इस पद पर बरकरार रहेंगे या बाहर हो जाएंगे।

BCCI जल्द आयोजित कर सकती है मीटिंग

स्पोर्ट्स तक की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई अधिकारियों और अजीत अगरकर के बीच जल्द ही एक बैठक का आयोजन किया जा सकता है। इस में निर्णय लिया जाएगा कि उनके कार्यकाल को आगे बढ़ाया जाए या फिर उनको जाने के लिए कह दिया जाए।

स्पोर्ट्स तक की रिपोर्ट के यह भी कहा गया कि स्थिति अगरकर के पक्ष में है। बीसीसीआई उनका कार्यकाल बढ़ाने पर विचार कर रही हैै, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अगरकर इसको जारी रखना चाहते हैं या नहीं। इस मीटिंग में अंतिम फैसला लिया जा सकता है।

रोहित-अगरकर के रिश्तों में खटास

भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीती थी, लेकिन इसके बाद उनको कप्तानी पद से हटा दिया गया था और उनकी जगह शुभमन गिल को कप्तान चुना गया।

इसके बाद जब टीम इंडिया इंग्लैंड में तीन मैच की वनडे सीरीज खेलने गई थी तो लॉर्ड्स वनडे से पहले रोहित के रिटायरमेंट की अफवाहें उड़ने लगी थीं, लेकिन बाद में बीसीसीआई सचिव ने इन अफवाहों का खंडन किया।

यह बात सेलेक्शन कमेटी को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। इसके बयान के बाद अगरकर के भविष्य पर खतरा मंडराने लगा था। हालांकि, इसके बावजूद बीसीसीआई अगरकर के साथ आगे जाना चाहती है। अगर मीटिंग में सब ठीक रहता है तो फैसला चीफ सेलेक्टर के पक्ष में जा सकता है। 

वर्ल्ड कप में बचा सिर्फ एक साल

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में अब सिर्फ एक साल का समय शेष बचा है। ऐसे में बीसीसीआई भी चयन समिति में फिलहाल बदलाव करना नहीं चाहती है, लेकिन अंतिम फैसला बैठक के बाद ही लिया जाएगा। बता दें कि, अगरकर को साल 2023 में टीम इंडिया का मुख्य कोच नियुक्त किया था। इसके बाद भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता तो साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती।

इसके बाद साल 2026 में भारत ने एक और टी20 वर्ल्ड कप पर कब्जा किया। अब तक भारत अगरकर के कार्यकाल के दौरान तीन आईसीसी ट्रॉफियां जीती हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में साधारण प्रदर्शन किया है। बता दें कि, अगरकर के कार्यकाल में कई विवाद भी देखने को मिले, जिसमें रोहित-सूर्या को कप्तानी से हटाने का भी है, जिनको आईसीसी ट्रॉफी जीतने के बाद बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

ये भी पढ़ें- टेस्ट सीरीज खत्म होते ही क्रिकेट बोर्ड ने किया स्क्वाड का ऐलान, इन 17 खिलाड़ियों को किया दिया मौका