Abhishek Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की डेडलाइन पास आने के साथ ही सभी फ्रेंचाइजी में रिटेंशन और रिलीज पर चर्चा चल रही है, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के ओपनर अभिषेक शर्मा सबसे बड़ा नाम बनकर उभरे हैं।
फ्रेंचाइजी ईशान किशन को कप्तानी सौंपने को तैयार है, और 2027 में बहुत ज्यादा इंटरनेशनल कैलेंडर के कारण पैट कमिंस के शायद उपलब्ध नहीं रहने की संभावना है, इसलिए समझा जाता है कि यह जुझारू ओपनर आने वाले सीजन की शुरुआत में ही नई टीम की तलाश कर रहा है।
इन टीमों के संपर्क में अभिषेक
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अभिषेक शर्मा की कई फ्रेंचाइजी के साथ अनौपचारिक बातचीत हुई है, लेकिन अभी तक कुछ खास नहीं हुआ है। मुंबई इंडियंस (MI), गुजरात टाइटन्स (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) ऐसी टीमें हैं, जिसमें अभिषेक शर्मा के जाने की उम्मीद है।
🚨 THE IPL RETENTION DRAMA. 🚨
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 2, 2026
- Abhishek Sharma reportedly “unhappy” with SRH and wants to exit after Ishan Kishan was handed the captaincy. (TOI).
Informal talks with MI and GT already happening with PBKS and DC also in the mix.
SRH CEO said, "not true". ❌ pic.twitter.com/zGWs6ovO5k
रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद से तब से नाखुश हैं, जब से ईशान किशन को कप्तान बनाया गया है। वह लंबे समय से हैदराबाद के साथ बने हुए हैं और साफतौर पर उनकी कप्तानी की ख्वाहिश थी।
दिल्ली भी जा सकते हैं अभिषेक
अभी तक यह कंफर्म नहीं हो पाया है कि अभिषेक शर्मा किस टीम का हिस्सा बनेंगे, क्योंकि संभावित नामों में मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस और पंजाब का नाम सबसे आगे हैं। लेकिन अभिषेक दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा भी बन सकते हैं, जिसके मेंटर युवराज सिंह हैं और युवी और अभिषेक के बीच रिश्ता कितना पुराना है, यह जग जाहिर है।
युवराज ही वह शख्स थे, जिन्होंने अभिषेक की प्रतिभा को पहचाना था और उनको एक सफल बल्लेबाज बनाने के लिए कड़ी मेहनत की थी। अगर अभिषेक अन्य फ्रेंचाइजियों को छोड़कर दिल्ली में जाए तो यह बिल्कुल भी हैरानी की बात नहीं होगी। हालांकि, एसआरएच इस बात को नकार रहा है।
ईशान को कप्तानी मिलने से नाखुश
पिछले सीजन जब नियमित कप्तान पैट कमिंस फ्रेंचाइजी के लिए शुरुआती कुछ मैचों का हिस्सा नहीं थे तो ईशान किशन को टीम का कार्यवाहक कप्तान नियुक्त किया गया था। वहीं, अभिषेक शर्मा को उप कप्तान बनाया गया। जब ईशान को कप्तान बनाया गया, तभी से टीम में मतभेद की खबरें सामने आई हैं।
आपको बता दें कि, अभिषेक टी20 क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं और आईसीसी टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं। ऐसे में ऑरेंज आर्मी भी अपने सबसे बड़े खिलाड़ी को इतनी आसानी से जाने नहीं देगी।
SRH के पास एक महीने का समय
आईपीएल 2027 का मिनी ऑक्शन इसी साल दिसंबर में होने वाला है और हैदराबाद के पास अपने स्टार खिलाड़ी को रुकने से मनाने के लिए करीब एक महीने से अधिक का समय है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि टीम मैनेजमेंट अपने स्टार बल्लेबाज को कैसे रोक पाती है।
अभिषेक साल 2019 से ऑरेंज आर्मी का अहम हिस्सा हैं और इस टीम के लिए वह 8 सीजन खेल चुके हैं। इसके अलावा अभिषेक ने एक सीजन डीसी के लिए खेला है। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में खेले 92 मैचों की 89 पारियों में 171.27 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 2379 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 13 अर्धशतक शामिल है।
ये भी पढ़ें- 3 अक्टूबर को होगी भारत-पाकिस्तान की ‘महाभिड़ंत,’ इन 3 गेंदबाजों पर रहेंगी नजरें!