India vs Pakistan Final: भारत और पाकिस्तान 3 अक्टूबर 2026 को जापान के निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में पुरुषों के एशियन गेम्स 2026 क्रिकेट गोल्ड मेडल मैच में आमने-सामने होंगे। मैच की पहली गेंद सुबह 10:30 फेंकी जाएगी तो भारत और पाकिस्तान के कप्तान सुबह 10 बजे टॉस के लिए आएंगे।

यह पहली बार है जब दोनों टीमें एशियन गेम्स के फाइनल में एक-दूसरे का सामना कर रही हैं। भारत डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगा, जिसने हांग्जो 2023 में पुरुषों का गोल्ड जीता था, जबकि पाकिस्तान अपने पहले पुरुषों के एशियन गेम्स क्रिकेट गोल्ड की तलाश में है। वहीं, इस मैच में इन तीन खिलाड़ियों पर भी सभी की नजरें रहने वाली है।

सुफियान मुकिम (पाकिस्तान)

सुफियान मुकिम बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के लिए 20 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं, जिसमें उन्होंने 14.13 के एवरेज से 30 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका बेस्ट 5/3 रहा है। उन्होंने 3 अक्टूबर, 2023 को इसी कॉम्पिटिशन में हांगकांग के खिलाफ अपना T20I डेब्यू किया था।

बांग्लादेश के खिलाफ बारिश से प्रभावित मैच में मोकिम ने तीन ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट लिए और विपक्षी टीम को कम स्कोर पर रोकने में अहम भूमिका निभाई। अब इस प्लेयर पर सभी की नजरें होंगी कि वह भारतीय बल्लेबाजों को कैसे परेशान कर पाते हैं।

जसप्रीत बुमराह (भारत)

भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन किया था। बुमराह ने पहले ही ओवर में दो श्रीलंकाई बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया और दो ओवर में 2/7 के फिगर के साथ मैच खत्म किया।

भारत ने श्रीलंका को मैच में 9.5 ओवर में केवल 45 पर समेट दिया था। फाइनल में बुमराह भारत की तेज गेंदबाजी को लीड करेंगे। साथ ही इस मैच में बुमराह के प्रदर्शन पर भी सभी की निगाहें होंगी। कप्तान अय्यर को अपने सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज से शुरुआती विकेटों की उम्मीद होगी।

अक्षर पटेल (भारत)

अक्षर पटेल ने सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 3 ओवर में 2/8 विकेट लिए थे, जिसमें एक मेडन भी शामिल था। उन्होंने एशियन गेम्स से पहले जापान के खिलाफ एकमात्र मैच में गेंद से भी योगदान दिया था। गोल्ड मेडल मैच में अक्षर भारत के लिए एक अहम स्पिन ऑप्शन होंगे।

अगर श्रेयस अय्यर उन्हें पावरप्ले के अंदर नई गेंद देते हैं तो हैरान न हों। कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में काफी टर्न मिला है, और अक्षर शनिवार को इसका पूरा फायदा उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- टी20 सीरीज के लिए बोर्ड ने किया स्क्वाड का ऐलान, 31 साल के खिलाड़ी को बनाया कप्तान