Agra news: नेताओं के मुंह से निकला एक शब्द कब न जाने तीखा तीर बन जाए कुछ कह नहीं सकते, ऐसा ही कुछ आगरा में आयोजित हुए एक 'विशाल दलित सम्मेलन' के दौरान देखने को मिला। जहां समाजवादी पार्टी के समर्थकों की भारी भीड़ मंत्री जी को सुनने के लिए पहुंची थी। भारी शोर शराबा मंच पर मंत्री जी परेशान। आखिर भाषण दें भी तो कैसे। जैसे तैसे मंच पर रामगोपाल यादव जी बोलने के लिए खड़े हुए। लेकिन भीड़ अपने ही हल्ले गुल्ले में मौज मस्ती काट रही थी।

आखिरकार भरे मंच पर खड़े नेताजी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। फिर क्या था, भीड़ को भाषण सुनाने के लिए मंच से ही रामगोपाल यादव जी का गुस्सा सम्मेलन में मौजूद भीड़ पर आखिरकाल बम की तरफ फूट की पड़ा। नेता जी ने आव देखा न ताव सीधे मंच से शोर मचा रहे लोगों से कहा- कि ये जो शोर मचा रहे हैं, आप लोग पार्टी के समर्थक हो या पार्टी के विरोधी हो? शांत रहिए वहां पर, मूर्ख कहीं के..."।

वायरल वीडियो देख लोट पोट हुए लोग

मंत्री जी के मुख से कही यह बात किसी जहरीले तीर से कम नहीं थी, फिर क्या वहां मौजूद किसी शख्स ने इसे पूरे वाक्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब इस वायरल वीडियो को देखने वाला हर एक शख्स हंसी से लोट पोट तो हो रही रहा है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल सीधे रामगोपाल यादव जी के सामने खड़ा कर दिया, कि अगर यह जनता मूर्ख है तो वोटिंग के लिए फिर इन्हीं के आगे नेता क्यों हाथ फैलाते हैं?

क्या है पूरा मामला

आगरा में दलित सम्मेलन के दौरान जब रामगोपाल यादव मंच से भाषण दे रहे थे, तब नीचे भीड़ में कुछ लोग शोर मचा रहे थे और हंगामा कर रहे थे। उन्होंने क्या कहा: इसी बात पर वे मंच से भड़क गए और उन्होंने वहां मौजूद लोगों से कहा, "ये जो शोर मचा रहे हैं, आप लोग पार्टी के समर्थक हो या पार्टी के विरोधी हो? शांत रहिए वहां पर, मूर्ख कहीं के..."। समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद रामगोपाल यादव का उत्तर प्रदेश के आगरा में आयोजित एक 'विशाल दलित सम्मेलन' के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

क्या बोले अवधेश प्रसाद

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस बयान को लेकर समाजवादी पार्टी पर हमला बोला और आरोप लगाया। रामगोपाल यादव ने जहां मंच से दलित समाज के लोगों को 'मूर्ख' कहकर उनका अपमान किया है। बीजेपी नेताओं और मंत्रियों ने इसे लेकर 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में सपा को घेरने की बात कही है।

सपा नेताओं और प्रवक्ता जिसमें एससी मोर्चा अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी और सांसद अवधेश प्रसाद ने बीजेपी का पलटवार करते हुए कहा है कि रामगोपाल यादव केवल कार्यक्रम में अनुशासन बनाए रखने और मंच के करीब आ रहे लोगों को शांत रहने के लिए कह रहे थे, और बीजेपी इस पर राजनीतिक प्रोपेगेंडा फैला रही है।

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर मौत का सफर! बस हादसे में 8 की गई जान, सामने आया बड़ा अपडेट