International news: भारत इन दिनों दुनियाभर के बाजारों में अपनी उपस्थिति को दर्ज कराने के लिए कई व्यापार समझौते की तरफ आगे बढ़ रहा है। इस दौरान कई देशों के साथ जहां भारत ने MOU साइन किया है। तो वहीं कई अन्य देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट कर देश को व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़ा रहा है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मिस्र में 'इनफिनिटी एनर्जी' के चेयरमैन मोहम्मद इस्माइल मंसूर से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने EV (इलेक्ट्रिक वाहनों), नवीकरणीय ऊर्जा, फिनटेक और सप्लाई चेन लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में सहयोग को लेकर चर्चा की। केंद्रीय वाणिज्य एंव उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बीते दिन भारत को अमेरिका में अपने सामान के निर्यात के लिए तरजीही बाजार पहुंच मिलेगी। ऐसे में देश अब प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले कम आयात शुल्क लगाया जाएगा।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किया पोस्ट

'X' पर केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया। यह देखकर अच्छा लगा कि मिस्र के प्रमुख व्यवसायों की भारत के साथ अपने संबंध और गहरे करने में रुचि बढ़ रही है। मैंने 'इनफिनिटी एनर्जी' के चेयरमैन मोहम्मद इस्माइल मंसूर से मुलाकात की और संभावित अवसरों पर चर्चा की। हमारे पास ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग, EV, ऑटो कंपोनेंट्स, फिनटेक और डिजिटल पेमेंट, नवीकरणीय ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और सप्लाई चेन जैसे क्षेत्रों में सहयोग की काफी संभावनाएं हैं।

हमारे बड़े और तेजी से बढ़ते बाजार, मजबूत मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम, कुशल कार्यबल और निवेश के लिए बेहतरीन माहौल को देखते हुए, मिस्र के व्यवसायों के लिए भारत की विकास यात्रा में भागीदार बनने का यह एक सुनहरा मौका है।

दोनों देशों के बीच संबंधों को मिलेगी मजबूत

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, हमने शिक्षा क्षेत्र और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के अवसरों पर भी चर्चा की है और हम दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करेंगे। कुल मिलाकर, आपके खूबसूरत देश की यात्रा करना एक बहुत ही शानदार अनुभव रहा। मैं मिस्र के लोगों के लिए मंगलकामना करता हूं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। मेरी प्रार्थना और इच्छा है कि आने वाले वर्षों में मिस्र और भारत के बीच संबंध और भी मजबूत हों।

जून 2023 में राष्ट्रपति सीसी से की थी मुलाकात

उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वह उस उच्च-स्तरीय रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। जिस पर जून 2023 में राष्ट्रपति सीसी के साथ मुलाकात के दौरान सहमति बनी थी। हमारा मानना ​​है कि समृद्ध इतिहास, युवा प्रतिभा और अपने परिवारों के लिए एक बेहतर भविष्य की चाह रखने वाले ये दोनों देश, मिस्र और भारत के बीच की आर्थिक और सांस्कृतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

निवेश शिखर सम्मेलन जनवरी 2027 में होगा

हमने मिस्र को 'वाइब्रेंट गुजरात' के लिए अपना व्यापार प्रतिनिधिमंडल भेजने का निमंत्रण दिया है। हमारा व्यापार और निवेश शिखर सम्मेलन जनवरी 2027 में होने वाला है और मुझे उम्मीद है कि उद्योग मंत्री खालिद हाशेम और निवेश एवं व्यापार मंत्री डॉ. फरीद सालेह, 'वाइब्रेंट गुजरात' में हमारे साथ शामिल हो सकेंगे।

यह भी पढ़ें: 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में 145 की रफ्तार से आएगा चक्रवात अकवान, जाने देश में कैसा रहेगा मौसम