खेल
पूर्व खिलाड़ी ने भारतीय टीम को दिया गॉल टेस्ट जीतने का अचूक मंत्र, कप्तान-कोच को करना होगा सिर्फ एक काम
भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने एक वीडियो जारी कर बताया कि भारत श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में कैसे जीत दर्ज कर सकती है। साथ ही बल्लेबाजों को भी खास नसीहत आकाश चोपड़ा ने दी है।
Aakash Chopra: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने देवदत्त पडिक्कल के शानदार शतक की बदौतल पहली पारी में 462 रन बनाए थे, जिसके जवाब में श्रीलंकाई पारी तीसरे दिन सिर्फ 284 रन पर सिमट गई। श्रीलंका की ओर से सोनल दिनुशा ने शतक जड़ा था और फॉलोऑन बचा लिया था। हालांकि, पहली पारी में भारत 178 रन की मजबूत बढ़त लेने में सफल रहा था और चौथे दिन अपनी दूसरी पारी की शुरुआत करेगा। इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने भारतीय टीम को गॉल टेस्ट में जीत का अहम मंत्र दिया है।
आकाश चोपड़ा ने दिया जीत का मंत्र
भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने अपनी वीडियो में कहा कि भारत के पास पहले से 178 रन की बढ़त है और चौथे दिन इतने ही रन और जोड़कर 350 के करीब पहुंचकर पारी को घोषित कर देना चाहिए। साथ ही पूर्व ओपनर ने बल्लेबाजों को यह भी नसीहत दी कि वह थोड़ी तेज बल्लेबाजी करें। अगर चौथे दिन भारत को सिर्फ 40 ओवर मिलते हैं, तो इसमें कम से कम 200 रन बनाना होगा। बारिश की संभावानओं के कारण बल्लेबाजों को आक्रामक बल्लेबाजी करनी होगी। आकाश ने यह भी कहा कि भारतीय टीम की बैटिंग लाइन-अप में काफी गहराई है और इसका उनको फायदा उठाना होगा और तेजी से रन बनाने की ओर ध्यान देना होगा।
आकाश ने दी खास नसीहत
आकाश चोपड़ा ने अपनी वीडियो में यह भी बताया कि आखिर टीम इंडिया गॉल टेस्ट में किस तरह से हार सकती है। उन्होंने कहा,
’अगर चौथे दिन 50 ओवर का खेल होता है और पांचवें दिन सिर्फ 40 ओवर ही हो पाते हैं तो हम 90 ओवरों में उनको हरा सकते हैं। अगर मैच पूरे ओवरों का होता है और हम उनको अगर ऑलआउट नहीं कर पाते हैं तो उनके पास 350 रन बनाने का पर्याप्त समय होगा।’’
हालांकि, गॉल टेस्ट के पांचवें दिन 350 रन बनाना श्रीलंकाई बल्लेबाजों के लिए भी आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि मुकाबले के शुरुआती तीन दिनों में स्पिनरों का बोलबाला रहा है और भारत ने इसी को देखते हुए तीन स्पिनर्स को प्लेइंग इलेवन में खिलाया है। साथ ही भारतीय स्पिनरों को पिच से पहली पारी में काफी मदद मिलती दिखी थी।
आखिरी दो दिन बारिश की संभावना
गॉल टेस्ट के आखिरी दो दिनों में बारिश की पूरी संभावनाए हैं। शुरुआती तीन दिनों की तरह ही चौथे दिन भी बारिश मैच का मजा किरकिरा कर सकती है। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बारिश की संभावना अधिक है। वहीं, पूरे दिन में अगर रुक-रूककर भी बारिश होती है तो यकीनन यह भारत के लिए चिंता की बात होगी, क्योंकि टीम इंडिया इस मैच में ड्राइविंग सीट पर नजर आ रहा है। पहली पारी में 178 रन की मजबूत बढ़त लेने के बाद उनको जीत का मजबूत दावेदार माना जा रहा है, लेकिन देखना होगा कि क्या भारतीय बल्लेबाज चौथे दिन तेजी से रन बनाने में सफल होते हैं या फिर नहीं।
ये भी पढ़ें- अर्धशतक के बाद मैदान पर फूट-फूट कर रोने लगे Nitish Rana, अंपायर समेत साथी खिलाड़ियों ने संभाला
Written By Aman Sharma
आपके दिए हुए प्रोफाइल को **राजीव सिंह** और **TNP News** के अनुसार ढालकर, NBT/Times of India से जुड़े संदर्भ हटाकर इस तरह किया जा सकता है: ## राजीव सिंह, TNP News में एडिटर और एक्सप्लेनर एक्सपर्ट हैं। राजीव सिंह TNP News में एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज और रिसर्च आधारित खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके एक्सप्लेनर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, बिजनेस, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और एंटरटेनमेंट समेत विभिन्न कैटेगरी की खबरों से जुड़े होते हैं। किसी भी विषय पर स्टोरी तैयार करते समय शरद दीक्षित रिसर्च, डीप डाइव, फैक्ट चेक, वैल्यू एड और विशेषज्ञों की राय को विशेष महत्व देते हैं। TNP News के लिए वे महत्वपूर्ण और चर्चित मुद्दों पर विश्लेषणात्मक एवं रियल टाइम स्टोरीज तैयार करते हैं। उनका फोकस किसी भी खबर को केवल प्रस्तुत करने के बजाय उसके पीछे की पूरी कहानी, तथ्यों और उसके संभावित प्रभाव को पाठकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर रहता है। राजीव सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन की खबरों पर लगातार नजर रखने का अनुभव है। किसी भी खबर पर उनकी पहली प्राथमिकता तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी होती है। इसके बाद वे यह समझने पर जोर देते हैं कि उस खबर का समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। ### पत्रकारिता का अनुभव राजीव सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, रिसर्च, डिजिटल कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने समाचारों के पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता की बदलती जरूरतों और नई तकनीकों को भी करीब से समझा है। उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर करने के साथ-साथ राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक विषयों, प्रशासनिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। TNP News में राजीव सिंह का प्रमुख फोकस रिसर्च आधारित पत्रकारिता, एक्सप्लेनर स्टोरी, डीप डाइव, स्पेशल स्टोरी और तथ्यपरक विश्लेषण पर है। उनका प्रयास रहता है कि जटिल और महत्वपूर्ण विषयों को आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत किया जाए कि पाठक खबर के साथ-साथ उसके कारण, प्रभाव और पूरे संदर्भ को भी समझ सके। ### पत्रकारिता का दृष्टिकोण राजीव सिंह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर उनकी लगातार नजर रहती है। वे खबर के तत्काल प्रभाव के साथ-साथ उसके दीर्घकालिक प्रभाव को भी समझने और पाठकों के सामने रखने पर जोर देते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को **खबर के पीछे की कहानी, तथ्य और उसका असर** समझाना है। ### TNP News में भूमिका TNP News में राजीव सिंह एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज, डीप डाइव और रिसर्च आधारित कंटेंट के साथ काम कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेंडिंग मुद्दों पर रियल टाइम एक्सप्लेनर और विश्लेषणात्मक स्टोरी तैयार करने के साथ डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों के अनुसार कंटेंट को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने पर ध्यान देते हैं। TNP News के माध्यम से उनका प्रयास ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है जिसमें **तथ्य, रिसर्च, निष्पक्ष विश्लेषण और जनसरोकार** को प्राथमिकता मिले।