खेल
बिना मैदान पर उतरे Virat Kohli बनेंगे पाकिस्तान की हार की वजह! इंग्लिश बल्लेबाज को दी खास सलाह
पाकिस्तान के खिलाफ लीड्स टेस्ट से पहले इंग्लैंड के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि डेब्यू से पहले उनको कोहली ने एक खास सलाह दी थी, जो कि पहले टेस्ट में उनके काम आएगी।
Virat Kohli: 19 अगस्त, बुधवार से लीड्स में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शुरू हो रहा है। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के लिहाज से यह सीरीज काफी अहम होने वाली है, क्योंकि अंक तालिका में दोनों ही टीमों की स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में दोनों ही टीमें अपना शत-प्रतिशत देने के लिए लीड्स के मैदान पर उतरेंगी। हालांकि, टेस्ट शुरू होने से पहले इंग्लिश टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने टेस्ट डेब्यू के पीछे विराट कोहली का अहम रोल बताया है और ये भी बताया कि डेब्यू में पाकिस्तान के खिलाफ कैसे खेलना है।
जॉर्डन कॉक्स को मिला मौका
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विकेटकीपर बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स को जैकब बेथेल के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया है। बेथेल घुटने की चोट की वजह से श्रृंखला से बाहर हो गए हैं, जिसके बाद चयनसमिति ने जॉर्डन कॉक्स पर भरोसा जताया है। 25 साल के इस खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से सभी को काफी प्रभावित किया था और यही वजह रही कि चयनकर्ताओं ने उनको पाकिस्तान के खिलाफ स्क्वाड में बतौर रिप्लेसमेंट शामिल किया है। कॉक्स ने यह जानकारी भी दी कि वह शुरुआती दो मैचों में नंबर तीन पर खेलते नजर आएंगे।
विराट कोहली की सलाह आएगी काम!
पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में जॉर्डन कॉक्स विराट कोहली की स्पेशल सलाह के साथ मैदान पर उतरेंगे। बीबीसी के मुताबिक, कॉक्स ने बताया कि विराट कोहली ने उनके टेस्ट डेब्यू की तैयारी में काफी मदद की। उन्होंने कहा कि वह सभी बातें तो शेयर नहीं करना चाहते, लेकिन वह बस उनसे कुछ सवाल पूछना चाहते थे। विराट कह रहे थे इस पल का आनंद लो। आपको सिर्फ एक ही बार डेब्यू करने का मौका मिलता है। बस इसका आनंद लें और मजे करें। यानी विराट ने कॉक्स को यह संदेश दिया था कि जब वह अपना डेब्यू करें तो इनका मजा उठाएं, क्योंकि खिलाड़ियों को सिर्फ एक बार डेब्यू करने का मौका मिलता है और इसकी फीलिंग काफी खास होती है।
कोहली को मैसेज कर सकता हूं- कॉक्स
इंग्लैंड के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दल का हिस्सा रहे थे। इस दौरान उन्होंने कई महीने विराट कोहली के साथ बिताए और इस बीच दोनों की बॉन्डिंग भी काफी अच्छी हो हई। कॉक्स ने कहा कि यह एक ऐसी याद है जो कि हमेशा उनके साथ रहेगी। विराट एक ऐसे व्यक्ति हैं, जिनको आप अपना आर्दश मान सकते हैं।
कॉक्स ने यह भी बताया कि जब उनका मन कभी उदास होता है या फिर उनको मदद की जरूरत होती है तो वह विराट को मैसेज कर सकते हैं। वह हमेशा फोन पर उपलब्ध रहते हैं। बता दें कि, आईपीएल 2026 में कॉक्स को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन भविष्य में वह आरसीबी के दल का अहम हिस्सा बन सकते हैं।
ये भी पढ़ें- पूर्व खिलाड़ी ने भारतीय टीम को दिया गॉल टेस्ट जीतने का अचूक मंत्र, कप्तान-कोच को करना होगा सिर्फ एक काम
Written By Aman Sharma
आपके दिए हुए प्रोफाइल को **राजीव सिंह** और **TNP News** के अनुसार ढालकर, NBT/Times of India से जुड़े संदर्भ हटाकर इस तरह किया जा सकता है: ## राजीव सिंह, TNP News में एडिटर और एक्सप्लेनर एक्सपर्ट हैं। राजीव सिंह TNP News में एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज और रिसर्च आधारित खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके एक्सप्लेनर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, बिजनेस, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और एंटरटेनमेंट समेत विभिन्न कैटेगरी की खबरों से जुड़े होते हैं। किसी भी विषय पर स्टोरी तैयार करते समय शरद दीक्षित रिसर्च, डीप डाइव, फैक्ट चेक, वैल्यू एड और विशेषज्ञों की राय को विशेष महत्व देते हैं। TNP News के लिए वे महत्वपूर्ण और चर्चित मुद्दों पर विश्लेषणात्मक एवं रियल टाइम स्टोरीज तैयार करते हैं। उनका फोकस किसी भी खबर को केवल प्रस्तुत करने के बजाय उसके पीछे की पूरी कहानी, तथ्यों और उसके संभावित प्रभाव को पाठकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर रहता है। राजीव सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन की खबरों पर लगातार नजर रखने का अनुभव है। किसी भी खबर पर उनकी पहली प्राथमिकता तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी होती है। इसके बाद वे यह समझने पर जोर देते हैं कि उस खबर का समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। ### पत्रकारिता का अनुभव राजीव सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, रिसर्च, डिजिटल कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने समाचारों के पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता की बदलती जरूरतों और नई तकनीकों को भी करीब से समझा है। उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर करने के साथ-साथ राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक विषयों, प्रशासनिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। TNP News में राजीव सिंह का प्रमुख फोकस रिसर्च आधारित पत्रकारिता, एक्सप्लेनर स्टोरी, डीप डाइव, स्पेशल स्टोरी और तथ्यपरक विश्लेषण पर है। उनका प्रयास रहता है कि जटिल और महत्वपूर्ण विषयों को आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत किया जाए कि पाठक खबर के साथ-साथ उसके कारण, प्रभाव और पूरे संदर्भ को भी समझ सके। ### पत्रकारिता का दृष्टिकोण राजीव सिंह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर उनकी लगातार नजर रहती है। वे खबर के तत्काल प्रभाव के साथ-साथ उसके दीर्घकालिक प्रभाव को भी समझने और पाठकों के सामने रखने पर जोर देते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को **खबर के पीछे की कहानी, तथ्य और उसका असर** समझाना है। ### TNP News में भूमिका TNP News में राजीव सिंह एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज, डीप डाइव और रिसर्च आधारित कंटेंट के साथ काम कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेंडिंग मुद्दों पर रियल टाइम एक्सप्लेनर और विश्लेषणात्मक स्टोरी तैयार करने के साथ डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों के अनुसार कंटेंट को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने पर ध्यान देते हैं। TNP News के माध्यम से उनका प्रयास ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है जिसमें **तथ्य, रिसर्च, निष्पक्ष विश्लेषण और जनसरोकार** को प्राथमिकता मिले।