टीएनपी न्यूज़
ब्रेकिंग
CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री बरेली के मीरगंज इलाके से एक तस्कर गिरफ्तार, 1.3 किलोग्राम हेरोइन बरामद झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान बंगाल में विद्या भारती साल में एक हजार स्कूल खोलेगी केतन हत्याकांड में नया मोड़, सिया-चेतन का तीसरा साथी गिरफ्तार मिस वर्ल्ड में भारतीय सुंदरी का जलवा, टॉप 40 में बनाई जगह कांग्रेस ने अंदरूनी कलह के चलते भूपेश बघेल को पंजाब से हटाया, सचिन पायलट को जिम्मेदारी भारत का बुरा चाहने वालों की हर हसरत धरी की धरी रह जा रही: पीएम मोदी गणेशोत्सव पर 14 सितंबर से मुंबई मेट्रो लाइन-3 आधी रात तक चलेगी हरमनप्रीत कौर ने बतौर कप्तान पूरे किए 150 टी20 इंटरनेशनल मैच
धर्म

आज इन राशियों को धन लाभ के साथ पूरे होंगे पुराने काम, जानिए सभी राशियों का राशिफल

Horoscope Today 6 September: आज रविवार है और सूर्यदेव अपनी ही राशि सिंह में मजबूती से विराजमान हैं, यानी सूर्य के दिन खुद सूर्य अपने घर में बैठे हैं, आत्मविश्वास और पहचान के लिए यह एक अच्छा संयोग है।

आज इन राशियों को धन लाभ के साथ पूरे होंगे पुराने काम, जानिए सभी राशियों का राशिफल
Horoscope Today 6 September

Aaj ka Rashifal 6 September : वैदिक पंचांग के अनुसार 6 सितंबर 2026, रविवार को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। चंद्रमा मिथुन राशि और आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे, जहां मंगल के साथ उनकी युति बनेगी। ज्योतिष में चंद्रमा को मन और भावनाओं, मंगल को साहस एवं त्वरित कार्रवाई तथा मिथुन राशि को संवाद और व्यावसायिक समझ का कारक माना जाता है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सही रहेगा। आज आपके भीतर किसी पुराने विषय को लेकर स्पष्टता आ सकती है। जो बात लंबे समय से उलझी हुई थी, उसका उत्तर अचानक मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मक सोच और आत्मविश्वास आपको आगे बढ़ाएंगे। आर्थिक रूप से भी कोई सकारात्मक संकेत मिल सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आर्थिक मामलों में स्थिरता और प्रगति के संकेत हैं। कोई पुराना आर्थिक दबाव कम हो सकता है या धन से जुड़ा ऐसा अवसर सामने आ सकता है जिसकी आपको उम्मीद नहीं थी। अपनी मेहनत का सकारात्मक परिणाम देखकर मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठिकठाक रहेगा। आज आपकी सबसे बड़ी ताकत आपका स्पष्ट संवाद रहेगा। आप जिस बात को लंबे समय से कहना चाहते थे, उसे सही शब्दों में व्यक्त कर पाएंगे। कामकाज में आपकी रचनात्मकता लोगों का ध्यान आकर्षित कर सकती है और किसी योजना को आगे बढ़ाने का अवसर मिल सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सोच-समझ के चलने वाला रहेगा। आज पुरानी सुखद यादें आपके मन को भावुक कर सकती हैं। किसी पुराने व्यक्ति या परिस्थिति की याद अचानक सामने आ सकती है। इन यादों को केवल भावुकता से नहीं, बल्कि जीवन से मिली सीख के रूप में देखें। रचनात्मक कार्यों में मन लगाना आपको खुशी देगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मुश्किल हो सकता है। आज आपकी ऊर्जा बेहद प्रभावशाली रह सकती है, लेकिन कठिन परिस्थिति हो सकती है। वहीं शाम के बाद किसी रचनात्मक योजना को वास्तविक रूप देने का अवसर मिलेगा और आपकी मेहनत का परिणाम भी दिखाई दे सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जतकों के लिए आज का दिन मिला-जुला के हो सकता है। आज आपके लिए किसी पुराने चक्र की पूर्णता का दिन हो सकता है। लंबे समय से चल रही चिंता, जिम्मेदारी या उलझन समाप्त होने की दिशा में बढ़ सकती है। आपको महसूस होगा कि अब आगे बढ़ने का समय आ गया है। कामकाज में स्पष्ट सोच लाभ देगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज रिश्तों और व्यक्तिगत फैसलों में दिल की आवाज महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। किसी व्यक्ति के साथ हुई स्पष्ट बातचीत पुराने भ्रम को दूर कर सकती है। यदि कोई बात लंबे समय से मन में थी, तो उसे शांत और प्रेमपूर्ण तरीके से व्यक्त करना उचित रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज जीवन में किसी बड़े बदलाव की ऊर्जा महसूस हो सकती है। परिस्थितियां आपको पुराने तरीके छोड़कर नई दिशा अपनाने के लिए प्रेरित कर सकती हैं। आपकी इच्छाशक्ति मजबूत रहेगी और जिस लक्ष्य को आपने ठान लिया है, उसकी ओर बढ़ने की क्षमता भी बनी रहेगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठिकठाक रहेगा। सआज सकारात्मक परिणाम मिलने से मन में उत्साह और उल्लास रहेगा। किसी लक्ष्य की दिशा में आपकी मेहनत रंग ला सकती है। आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास दूसरों को भी प्रभावित करेंगे। यदि कोई नया काम शुरू करने की योजना है, तो उसे गंभीरता से आगे बढ़ाया जा सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के जातको के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको स्पष्ट रूप से महसूस हो सकता है कि जीवन में किन चीजों की अब जरूरत नहीं है। पुरानी आदत, विचार, संबंध या जिम्मेदारी जिसे आप केवल मजबूरी में ढो रहे थे, उससे मुक्त होने का समय आ सकता है। यह बदलाव मानसिक रूप से काफी हल्का महसूस कराएगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला के रहेगा। आज आर्थिक संपन्नता और नए अवसरों से जुड़ी सकारात्मक ऊर्जा बनी रह सकती है। कोई ऐसी संभावना सामने आ सकती है जो भविष्य में आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करे। आपकी रचनात्मक सोच किसी सामान्य परिस्थिति को भी अवसर में बदल सकती है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सही रहेगा। आज आपका भावनात्मक पक्ष बहुत सक्रिय रहेगा। दिल से लिया गया कोई निर्णय आपको भीतर से शांति दे सकता है। पुरानी यादें या किसी प्रिय व्यक्ति से जुड़ी बातें मन को छू सकती हैं और आपको अपने जीवन की प्राथमिकताओं को नए तरीके से देखने के लिए प्रेरित कर सकती हैं।

 

 

 

Disclaimer: ( इस खबर को लिखने में हमने सामान्य जानकारियों की सहायता ली है, TNP News इसकी पुष्टि नहीं करता है। )

टीएनपी न्यूज़ की टीम देश-दुनिया की हर बड़ी ख़बर आप तक तेज़ी और सटीकता के साथ पहुँचाती है।

शॉर्ट वीडियो

सभी वीडियो