Viral News: सोशल मीडिया पर कब और किसकी किस्मत चमक जाए, कोई नहीं जानता। महाराष्ट्र के यवतमाल के रहने वाले महज दो साल के रुद्रांश सिंह ठाकुर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। होंडा एक्टिवा की डिलीवरी लेने पहुंचे रुद्रांश का स्वैग और जबरदस्त एटीट्यूड देखकर लोग उसके दीवाने हो गए। 9 नवंबर को सामने आए इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। वीडियो को अब तक 137 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
View this post on Instagram
दरअसल, रुद्रांश अपने मम्मी-पापा और बड़ी बहन के साथ होंडा एक्टिवा की डिलीवरी लेने पहुंचा था। इस दौरान उसका खास अंदाज कैमरे में कैद हो गया। वीडियो को यश चिंचोलकर ने बनाया और इंस्टाग्राम अकाउंट bhonduuu\_baccha से शेयर किया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया और इस पर 68 हजार से ज्यादा कमेंट आ गए।
KG-1 से ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे डीलर
रुद्रांश के वायरल वीडियो ने न सिर्फ उसे इंटरनेट स्टार बना दिया, बल्कि उसके भविष्य के लिए भी एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया। साई पॉइंट होंडा के मालिक दिलीप बोबाडे पाटिल ने रुद्रांश को अनोखा तोहफा देने का ऐलान किया है। उन्होंने KG-1 से लेकर ग्रेजुएशन तक उसकी पूरी पढ़ाई का खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली है। वीडियो बनाने वाले यश चिंचोलकर ने इस पहल की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने कहा कि रुद्रांश को कई लोग तरह-तरह के गिफ्ट दे रहे हैं, लेकिन किसी ने उसे उसका पूरा भविष्य ही तोहफे में दे दिया।
मां की खुशी का नहीं रहा ठिकाना
इस खास तोहफे से रुद्रांश की मां भी बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि पहले वह दूसरे बच्चों की रील देखा करती थीं, लेकिन अब लोग उनके बेटे की वीडियो देख रहे हैं और उसे खूब प्यार दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर छाया नन्हे रुद्रांश का स्वैग
रुद्रांश के वीडियो पर यूजर्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं। किसी ने उसके स्वैग को बेमिसाल बताया, तो किसी ने उसे छोटा डॉन कह दिया। एक यूजर ने मजाक में लिखा कि बच्चे का वजन भले ही 5 किलो हो, लेकिन एटीट्यूड 5000 किलो वाला है। रुद्रांश की यह कहानी बताती है कि सोशल मीडिया पर मिली लोकप्रियता अगर सकारात्मक पहल से जुड़ जाए, तो वह किसी बच्चे के भविष्य को बेहतर बनाने का जरिया भी बन सकती है।
ये भी पढ़ें: गालों पर आएगी कुदरती लाली! जानें चेहरे की रंगत निखारने का आसान तरीका