Yuzvendra Chahal: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार मामला एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस तान्या चटर्जी के दावों से जुड़ा है, जिन्होंने हाल ही में चहल को लेकर कुछ ऐसे बयान दिए हैं, जिनके बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है।
चहल ने तान्या चटर्जी बोला क्यूट
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के अनुसार, तान्या चटर्जी ने दावा किया है कि युजवेंद्र चहल ने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज किए हैं। तान्या का कहना है कि चहल ने उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी देखने के बाद उन्हें क्यूट कहा और कथित तौर पर यह सिलसिला कई बार दोहराया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके पास चहल के कुछ मैसेज मौजूद हैं, जिन्हें उन्होंने कैमरे के सामने दिखाने की कोशिश की।
युजवेंद्र चहल का अभी तक कोई रिएक्शन नहीं
वायरल वीडियो में तान्या यह कहते हुए नजर आती हैं कि उन्हें एक अन्य क्रिकेटर ने भी क्यूट कहा था, और बातचीत के दौरान उन्होंने युजवेंद्र चहल का नाम लिया। इसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट और कथित चैट स्क्रीनशॉट्स दिखाए, जिसके बाद यह मामला तेजी से वायरल हो गया। हालांकि, इस पूरे मामले पर युजवेंद्र चहल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
कौन है तान्या चटर्जी
दूसरी ओर, तान्या चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। वह पहले भी कुछ वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं, जिसके चलते वह डिजिटल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं।
Written By: Geeta Sharma