Shreyas Iyer Viral Video: भारतीय टीम इस समय श्रीलंका में दो टेस्ट मैच की सीरीज खेल रही है। श्रीलंका दौरा खत्म होने के बाद टीम इंडिया को सितंबर 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज खेलनी है। इस बीच कई भारतीय खिलाड़ी छुट्टियां मना रहे हैं, जिसमें भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर भी शामिल हैं।
इसी बीच सोशल मीडिया पर अय्यर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वीडियो में अय्यर बेंहद शांत बैठे दिख रहे हैं तो तभी एक फैन उनके पास आकर सेल्फी की मांग करता है और उनके पास बेंच पर आकर बैठ जाता है। इसी बीच कुछ ऐसा होता है, जिसको देखकर किसी को यकीन नहीं हुआ।
साइड में आकर बैठा शख्स
वायरल वीडियो बैंकॉक एयरपोर्ट का बताया जा रहा है, जहां पर श्रेयस अय्यर बेहद सादगी के साथ बैठे दिख रहे हैं। तभी एक फैन उनके पास आकर सेल्फी की मांग करता है और तुरंत उनकी बगल में आकर बैठ जाता है।
इस दौरान श्रेयस के पास रखा उनका सामान वह अनजान शख्स बिना अनुमति खिसकाकर थोड़ा साइट कर देता है और इसी बीच अय्यर का एक बैग नीचे गिर जाता है, जो कि वीडियो बना रहे व्यक्ति ने उठाया।
इस वाकया के बाद भी श्रेयस ने अपना आपा नहीं खोया और स्थिति को काफी शालीनता के साथ संभाला। अय्यर का यह कूल अंदाज फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने गए हैं अय्यर
श्रेयर अय्यर आखिरी बार जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलते नजर आए थे। इसके बाद श्रीलंका दौरे के लिए उनका चयन नहीं किया गया। हालांकि, अय्यर के पास घरेलू क्रिकेट खेलने का भरपूर समय था, लेकिन व्यस्त कार्यक्रम में उन्होंने थोड़ा समय निकाला और अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने इंडोनेशिया के बाली पहुंच गए।
यह वीडियो बाली यात्रा के दौरान बैंकॉक एयरपोर्ट पर ट्रांजिट के समय का है। वहीं, यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहै हैं। फैंस इस वीडियो में अय्यर की शालीनता को काफी पसंद कर रहे हैं और खूब शेयर कर रहे हैं।
खिलाड़ियों की प्राइवेसी पर उठे सवाल
इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर भारतीय खिलाड़ियों की प्राइवेसी और लाइफस्टाइल को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। बता दें कि, भारत में किसी क्रिकेटर या किसी दूसरे फील्ड के खिलाड़ी का इस तरह से खुलकर आम नागरिक की तरह घूमना नामुमकिन है और इसी की तलाश में खिलाड़ी विदेशों को चुनते हैं, जहां पर वह बिना VVIP टैग के साथ आसानी से घूम-फिर सकते हैं।
साथ ही खिलाड़ियों को विदेशों में सुरक्षा की जरूरत भी नहीं पड़ती है। यही कारण है कि छुट्टियां मनाने के लिए खिलाड़ियों की पहली पसंद विदेश होता है, ताकि वह कुछ समय सुकून के साथ बिता पाएं।
ये भी पढ़ें- एशिया कप 2026 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम की सीक्रेट ट्रेनिंग, 5 सितंबर को भारत से होगी भिड़ंत