Ayodhya News : उत्तर प्रदेश की सियासी गलियारे में इस समय मछली भोज की चर्चाएं तेजी पकड़े हुए है। इस समय मछली विवाद ने जहां राजनीतिक हलचल को बढ़ा दिया है। बीजेपी के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस सांसद अजय राय की कड़ी आलोचना की है। राम नगरी अयोध्या में मछली भोज विवाद ने जहां सियासी पारा बढ़ा दिया है, तो वहीं अब कांग्रेस भी इस विवाद को लेकर बैकफुट पर आ चुकी है। इस पूरे मामले में अजय राय ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सफाई देते हुए कहा कि मेरे और मेरे परिवार पर लगे आरोप गलत हैं।

अजय राय बोले मेरे और मेरे परिवार पर लगाया गलत आरोप

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने 'मछली भोज' विवाद को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, आप सभी देख रहे हैं कि कल से उत्तर प्रदेश में काफी राजनीतिक हलचल मची हुई है। जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा झूठे आरोप और झूठी बातें बोली जा रही है। हम सभी लोग सनातनी लोग हैं। हम सनातन धर्म का पालन करने वाले लोग हैं। अजय राय ने कहा कि, हम काशीवासी हैं और योगी जी इससे घबरा गए हैं कि सनातन की बात सिर्फ वही करें, कोई और न करे। मैं समझता हूं कि यह पूरी तरह से घबराहट का नतीजा है कि वो हम सभी पर गलत आरोप लगा रहे हैं। मैंने कल भी कहा था और आज भी कह रहा हूं कि अगर कोई भी फोटो या वीडियो उनके पास हो तो दिखा दें। वो दिखा दें कि मैंने कहीं भी सावन के महीने में मछली खाई हो। अजय राय ने खुद पर लगे आरोप की निंदा करते हुए कहा कि, वो निषाद समाज का कार्यक्रम था जिसमें हम लोग गए थे। उन्होंने वहां पर अपने भोजन की व्यवस्था की थी। उन्होंने एक दूसरे के साथ भोजन किया। इससे भाजपा घबरा गई है। मेरे और मेरे परिवार पर आरोप लगाया जा रहा है।

मछली भोज पर बीजेपी-कांग्रेस में तकरार

अजय राय पर उठे विवाद को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेता पवन खेड़ा ने कहा कि मछली भोज बचकाना और मुर्ख विवाद है। मछ्ली निषाद समाज में खाते हैं बस। नागपुर वालों को लगता है की नहीं खाना चाहिए। विश्वास रख रहे हैं तो नहीं खाइए। अजय राय जी वैसे भी वेजिटेरियन हैं। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के बयान का पलटवार करते हुए बीजेपी नेता प्रतुल सहदेव ने कहा कि सावन सनातनियों का सबसे पवित्र माह होता है। अयोध्या भगवान राम की जन्म नगरी है जहां अगर आप सावन जहां सावन के महीने में आप मछली खाएंगे। तो या तो आप रावण के वंशंज हैं। इन सब की गिरफ्तारी होनी चाहिए। क्या आप प्रतिबंधित चीजें मक्का मदीना में खा सकते हैं।


डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया विरोध

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मछली भोज का विरोध करते हुए कहा कि, बहुत ही दुखद की बात है कि अयोध्या प्रभू श्री राम लला का पवित्र धाम है, जहां सावन माह में मछली भोज करवाना केवल कांग्रेस की संस्कृति को दर्शाता है। अजय राय के दौरे में मछली भोज पर संतों ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि, सावन और एकादशी पर आयोजित यह मछ्ली भोज सनातन विरोधी है। ​अयोध्या में कांग्रेस कार्यक्रम में मछली भोज पर विवाद जहां गहराता जा रहा है तो वहीं इस मामले में राजनीति भी तेज हो चुकी है। हनुमानगढ़ी और साकेत भवन के पीठाधीश्वर ने विरोध जताया है। रामादल ट्रस्ट के अध्यक्ष कल्कि राम ने मामले में कहा कि अयोध्या में आने वाला श्रद्धालु दैनिक जीवन में भले ही मांसाहारी हो लेकिन यहां आने से पहले आत्मा और शरीर की शुद्धि करते हैं। अयोध्या में दर्शन-पूजन कर लोगों को धार्मिक मर्यादाओं का पालन करना बेहद जरूरी है।

मछली भोज पर क्या बोले ओपी राजभर

मछ्ली विवाद को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने भी कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि, कांग्रेस कुछ नहीं मानती। रामनगरी अयोध्या के हनुमानगढ़ी में सावन में सार्वजनिक स्थान पर मछली भोज करा जा रहा रहा है, यह कांग्रेस को ही पसंद आता होगा। एक तरफ राम के भक्त बनकर हनुमान चालीसा पढ़ते है। दूसरी तरफ मछली भोज करते है यही कांग्रेस का कल्चर है।

 यह भी पढ़ें: 'सब्जी बेचने वाली अम्मा राहुल गांधी से ज्यादा समझदार', नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर सांसद संबित पात्रा का तंज