Rahul Gandhi News:  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अक्सर अपने बेबाक बयानों के वजह से हमेशा सुर्खियों में बने रहते है। एक बार फिर राहुल गांधी चर्चा में बने हुए है। दरअसल,राहुल गांधी ने रायबरेली में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर विवादित बयान दिया। राहुल ने कहा कि 'आपका प्रधानमंत्री और गृह मंत्री गद्दार है।'इस बयान के सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया।

राहुल गांधी की अर्बन नक्सल जैसी है: भाजपा

आगे राहुल गांधी ने कहा कि वीरा पासी जी,अंबेडकर जी ने कहा था कि हिंदुस्तान में हर नागरिक एक समान है। सभी को समान अधिकार मिलने चाहिए। लेकिन बीजेपी ने देश को बेचने का काम किया। तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। और उनकी सोच अर्बन नक्सल जैसी है।

BJP और RSS ने मिलकर देश को बर्बाद किया है: राहुल

राहुल गांधी ने एक जनसभा में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें गद्दार कहा। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि BJP और RSS ने देश के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला किया है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जब भी भाजपा और आरएसएस के लोग जनता के सामने आएं,तो उन्हें खुलकर जवाब देना चाहिए कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह गद्दार हैं। राहुल ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश को बेचने का काम कर रही है और महात्मा गांधी तथा डॉ.भीमराव आंबेडकर जैसे नेताओं के विचारों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।

'देश में आर्थिक तूफान आने वाला है'

अपने भाषण में राहुल गांधी ने देश की आर्थिक स्थिति को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देश में आर्थिक तूफान देखने को मिल सकता है। राहुल के अनुसार महंगाई तेजी से बढ़ेगी,रोजमर्रा की चीजों के दाम आसमान छुएंगे और खाद जैसी जरूरी वस्तुओं की कमी हो सकती है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ सरकार जनता को सादगी अपनाने और खर्च कम करने की सलाह देती है,वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री खुद महंगे विमानों से विदेश यात्राएं करते हैं।

राहुल ने 140 करोड़ नागरिकों का अपमान किया है: BJP

राहुल गांधी के इस बयान पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी ने केवल प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का नहीं,बल्कि देश के 140 करोड़ नागरिकों का अपमान किया है। भाजपा ने आरोप लगाया कि राहुल की सोच अर्बन नक्सल जैसी है और वे पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। पार्टी नेताओं ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी लोकतंत्र और राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ है तथा इससे देश की राजनीति में कटुता बढ़ रही है।

Written By: Geeta Sharma