Rahul Gandhi News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नारी शक्ति वंदन समेत 3 विधेयकों पर चर्चा के दौरान केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहल ने सरकार पर OBC, दलित, अल्पसंख्यक और महिलाओं के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया।

'दादी ने बचपन में डर का सामना करना सिखाया'

अपने संबोधन में राहुल गांधी ने एक निजी अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनकी दादी 'इंदिरा गांधी' ने उन्हें बचपन में डर का सामना करना सिखाया था। उन्होंने कहा कि सच्चाई अक्सर अंधकार में होती है और उससे लड़ना पड़ता है, और इसी सीख को उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन से जोड़ा। इसके बाद उन्होंने मौजूदा महिला आरक्षण बिल को वास्तविक सशक्तिकरण नहीं बताते हुए इसे चुनावी रणनीति करार दिया।

'सरकार देश का चुनावी नक्शा बदलना चाहती है'

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार संविधान से ज्यादा मनुवाद में विश्वास रखती है और OBC-दलित समुदायों को हिंदू कहकर उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जाति जनगणना को जानबूझकर टाला जा रहा है और सरकार देश का चुनावी नक्शा बदलना चाहती है।

'लंबे शासनकाल में OBC आरक्षण क्यों लागू नहीं किया'

उनके बयान के दौरान केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने हस्तक्षेप करते हुए कांग्रेस पर सवाल उठाया कि उसने अपने लंबे शासनकाल में OBC आरक्षण क्यों लागू नहीं किया।

 

Written By: Geeta Sharma