Shani Shukra Samsaptak Yog 2026 Rashifal: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शुक्र और शनि ग्रह के बीच 21 अगस्त को समसप्तक योग बन रहा है। अर्थात दोनों ग्रह एक-दूसरे से सातवें भाव में रहकर पूर्ण दृष्टि संबंध बना रहे हैं। ज्योतिष में यह एक दुर्लभ संयोग है, जब दो बड़े ग्रह एक-दूसरे से सातवें भाव में रहकर पूर्ण दृष्टि संबंध बना रहे हों। शुक्र और शनि के बीच एक विशेष मित्रता और मार्ग-दर्शन का संबंध माना जाता है। शुक्र को दैत्य गुरु कहा जाता है और शनि उनके अनुशासन प्रिय शिष्य या संरक्षण प्राप्त ग्रह के रूप में कार्य करते हैं लेकिन दोनों के कार्य करने का तरीका अलग-अलग है। ज्योतिष में शुक्र प्रेम, आकर्षण, आराम, आनंद, विवाह, सौंदर्य आदि के कारक ग्रह माने जाते हैं तो वहीं शनि न्याय, कर्म, अनुशासन, दबाव, सीमाएं के कारक ग्रह माने जाते हैं। ऐसे में दोनों ग्रहों की आमने-सामने की स्थिति से मेष, कर्क समेत 6 राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। इन राशियों को पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं शुक्र और शनि ग्रह के बीच बन रहे समसप्तक योग से किन राशियों को सावधान रहना होगा।

समसप्तक योग का मेष राशि पर प्रभाव
शुक्र और शनि के समसप्तक योग के कारण मेष राशि वालों को करियर और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी पड़ सकती है। इस राशि के जातकों को ऑफिस में सहकर्मियों या अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं। जल्दबाजी में आकर कोई भी फैसला लेने से बचें अन्यथा आपको नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं व्यापार में निवेश या बड़ी खरीदारी करने से पहले अच्छी तरह विचार करें। लव लाइफ की बात करें तो इस दौरान गलतफहमी बढ़ सकती है और दांपत्य जीवन में भी छोटी बातों को लेकर भी तनाव बढ़ सकता है। मेष राशि वालों का इस अवधि में खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित हो सकता है।

यह भी पढ़ें:आगरा में छात्र और ट्यूशन टीचर के लापता होने से मचा हड़कंप

समसप्तक योग का वृषभ राशि पर प्रभाव
वृषभ राशि वालों के लिए यह समय पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। इस राशि के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर छात्रों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। अगर आप काफी समय नई नौकरी या रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो आपको कुछ समय और इंतजार करना पड़ सकता है। लव लाइफ की बात करें तो शुक्र और शनि के प्रभाव से भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है और किसी पुराने विवाद को दोबारा हवा मिल सकती है। वृष राशि वालों का धन के मामले में अनावश्यक खर्च रोकना बेहतर रहेगा। साथ ही महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह उपयोगी हो सकती है।

समसप्तक योग का कर्क राशि पर प्रभाव
शुक्र और शनि के समसप्तक योग के प्रभाव से कर्क राशि के लोगों को करियर में दबाव और काम का अधिक बोझ महसूस हो सकता है। इस अवधि में कर्क राशि वाले नौकरी बदलने या नया काम शुरू करने का फैसला सोच-समझकर लें। वहीं कारोबार में भी लाभ मिलने में देरी हो सकती है। कर्क राशि वालों के पारिवारिक जीवन की बात करें तो परिवार में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। वहीं लव लाइफ में पार्टनर की बात को नजरअंदाज करने से विवाद बढ़ सकता है। इस अवधि में ध्यान रखें धन संबंधी मामलों में जोखिम लेने से बचें।

यह भी पढ़ें:श्वेता तिवारी के घर पहुंची ऑनलाइन डिलीवरी, Cold Drink में मिला जिंदा कॉकरोच! वीडियो शेयर कर बोलीं- तुकाराम मुंढे जी, आप कहां हैं?

समसप्तक योग का तुला राशि पर प्रभाव
तुला राशि वालों के लिए समसप्तक योग रिश्तों और आर्थिक मामलों में चुनौती पैदा कर सकता है। इस राशि के नौकरी पेशा जातकों के ऑफिस में किसी सहकर्मी से मतभेद हो सकते हैं। साथ ही मीटिंग में अधिकारियों के सामने अपनी बात रखते समय संयम रखें। तुला राशि वाले इस अवधि में दोस्तों को गुप्त बातें बताने से बचें अन्यथा मानहानि की आशंका बन रही है। साथ ही किसी भी तरह का धन का लेन-देन करने से बचें अन्यथा आपका धन फंस सकता है। इस अवधि में लव लाइफ में भरोसे की कमी परेशानी खड़ी कर सकती है। वहीं दांपत्य जीवन में बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने की कोशिश करें।

समसप्तक योग का वृश्चिक राशि पर प्रभाव
शुक्र और शनि के समसप्तक योग के प्रभाव से वृश्चिक राशि वालों को नौकरी और व्यापार में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। वृश्चिक राशि वालों को इस अवधि में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है और परिणाम अपेक्षा के अनुसार मिलने में समय लग सकता है। वहीं नौकरी पेशा जातकों की बात करें तो ऑफिस में किसी की बात को लेकर तनाव हो सकता है। साथ ही आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें. लव लाइफ में शक या गलतफहमी परेशानी बढ़ा सकती है और परिवार के किसी सदस्य के साथ मतभेद होने की आशंका बन रही है इसलिए धैर्य रखें।

समसप्तक योग का मकर राशि पर प्रभाव
शुक्र और शनि के समसप्तक योग के प्रभाव से मकर राशि वालों को करियर में दबाव और जिम्मेदारियों के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। इस अवधि में किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें अन्यथा कोर्ट कचहरी का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को ऑफिस में काम की समीक्षा या अधिकारियों की सख्ती बढ़ सकती है। वहीं व्यापार में कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले उसके सभी पहलुओं की जांच करें। निवेश में जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा और जीवनसाथी के साथ किसी पुराने मुद्दे पर बहस हो सकती है।