Tamil Nadu Assembly Election: तमिलनाडु चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां जनता को साधने में लगी हुई है। इसी कड़ी में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 2 अप्रैल को कोयंबटूर में सीएम स्टालिन ने चुनावी रैली में की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और AIADMK नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि मोदी और शाह तमिलनाडु में जितनी रैली करेंगे, उतना पार्टी DMK और उसके सहयोगियों की जीत का अंतर और बढ़ेगा।
'AIADMK ने DMK के योजनाओं की नकल की है'
सीएम स्टालिन ने एआईएडीएमके पर चुनावी घोषणापत्र में डीएमके की योजनाओं की नकल करने का आरोप लगाया। खासतौर पर 'कलाईग्नार मगलिर उरिमै योजना', महिलाओं को हर महीने ₹1000 देने वाली योजना और विदियाल पयानम (सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा) का जिक्र करते हुए कहा कि ये सारी योजनाएं डीएमके की हैं, जिन्हें AIADMK ने कॉपी किया है।
'AIADMK सरकार ने कभी अपने वादों को पूरा नहीं किया'
आगे स्टालिन ने AIADMK नेता पलानीस्वामी पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके पास अपने 10 साल के शासन का कोई बड़ी उपलब्धी बताने के लिए नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि 2016 के चुनाव में एआईएडीएमके सरकार ने किए गए वादों को कभी पूरा नहीं किया।
पीएम मोदी पर स्टालिन ने पर कसा तंज
स्टालिन ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव के समय उनका तमिलनाडु दौरा बढ़ जाता है। उन्होंने 2024 लोकसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि मोदी ने चेन्नई में रोड शो किया था और DMK गठबंधन ने सभी 40 सीटें जीत ली थीं। साथ ही उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि अगर मोदी और शाह दौरे करेंगे, तो उनकी पार्टी 234 में से 200 सीटों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लेगी।
'भाजपा तमिल लोगों और तमिलनाडु का अपमान करती है'
अंत में उन्होंने भाजपा पर तमिल लोगों और तमिलनाडु का अपमान करने का आरोप लगाया। स्टालिन ने कहा कि जब भाजपा नेता राज्य में आते हैं तो दिखावे के लिए तमिल भाषा और संस्कृति के प्रति प्यार दिखाते हैं, लेकिन दूसरे राज्यों में अलग बयान देते हैं। इसके अलावा स्टालिन ने मोदी के बिहार में दिए गए एक बयान का जिक्र किया। स्टालिन ने कहा कि जो बिहार में उन्होंने कहा था क्या प्रधानमंत्री वही बात तमिलनाडु में दोहरा सकते हैं। पहले राज्यपाल आर.एन. रवि DMK के खिलाफ 'चुनावी हथियार' की तरह काम कर रहे थे, उनका तबादला हो गया है। ऐसे में मोदी और शाह का आना DMK के लिए फायदे का सौदा बन गया है।
Writen By: Geeta Sharma