आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों का बड़ा हिस्सा ऑफिस में ही गुजरता है। सुबह से शाम तक साथ काम करते-करते सहकर्मियों के बीच दोस्ती गहरी हो जाती है और कई बार यही रिश्ता प्यार में बदल जाता है। यही कारण है कि अब वर्कप्लेस सिर्फ काम की जगह नहीं रहा, बल्कि कई लोगों के लिए जीवनसाथी मिलने का माध्यम भी बन गया है।

शादी तक पहुंचते हैं 43 प्रतिशत रिश्ते

एक हालिया सर्वे के अनुसार, बड़ी संख्या में लोग अपने जीवन में कभी न कभी ऑफिस रोमांस का हिस्सा बन चुके हैं। सर्वे में शामिल 60 प्रतिशत से अधिक लोगों ने माना कि उन्होंने सहकर्मी के साथ रिलेशनशिप का अनुभव किया है। खास बात यह रही कि ऐसे रिश्तों में से लगभग 43 प्रतिशत रिश्ते बाद में शादी तक पहुंचते हैं। इससे साफ है कि ऑफिस में शुरू होने वाले कई रिश्ते लंबे समय तक टिकते हैं।

ऑफिस के रिश्तों में होते हैं समझ और सहजता

विशेषज्ञों का मानना है कि ऑफिस रोमांस बढ़ने की सबसे बड़ी वजह आपसी समझ और सहजता है। रोजाना साथ काम करने से लोग एक-दूसरे की सोच, व्यवहार और जिम्मेदारियों को करीब से समझ पाते हैं। कई लोगों का कहना है कि बिजी लाइफस्टाइल के कारण उन्हें ऑफिस के बाहर नए लोगों से मिलने का समय नहीं मिल पाता, इसलिए सहकर्मियों के साथ भावनात्मक जुड़ाव बनना आसान हो जाता है।

एक-दूसरे को अच्छे से समझते है

ऑफिस में साथ काम करने वाले लोग एक-दूसरे के तनाव, काम के दबाव और प्रोफेशनल चुनौतियों को बेहतर तरीके से समझते हैं। यही वजह है कि उनके बीच इमोशनल बॉन्ड जल्दी बन जाता है। कई लोगों का मानना है कि ऐसा पार्टनर, जो उनके काम और लाइफस्टाइल दोनों को समझे, रिश्ते को मजबूत बनाता है।

ऑफिस रोमांस के है कुछ नुकसान

हालांकि ऑफिस रोमांस के कुछ नुकसान भी सामने आते हैं। सर्वे में शामिल कई लोगों ने माना कि ऐसे रिश्तों में ब्रेकअप का असर सिर्फ निजी जिंदगी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि काम पर भी पड़ता है। रिश्ता टूटने के बाद साथ काम करना कई बार असहज स्थिति पैदा कर देता है। इसके अलावा, वर्क-लाइफ बैलेंस बनाए रखना भी मुश्किल हो सकता है।

कई बार गॉसिप और जलन का कारण बन जात है ऑफिस रिलेशनशिप

ऑफिस रिलेशनशिप कई बार गॉसिप और जलन की वजह भी बन जाते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि इससे सहकर्मियों का व्यवहार बदल जाता है और फेवरिटिज्म जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। बावजूद इसके, कई रिश्ते सफल साबित होते हैं और शादी तक पहुंचते हैं। यही कारण है कि आज भी बहुत से लोग अपने जीवनसाथी से पहली बार ऑफिस में ही मिलते हैं।

 

Written By Toshi Shah