Eating With Henna Hands : अक्सर कई महिलाएं कोई तीज त्योहार पर हाथों में मेहंदी लगाना अच्छा लगता है। सावन हो या करवा चौथ महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी रचाती है। लेकिन क्या आपने यह सोचा कि यही मेहंदी आपकी सेहत के लिए खतरनाक भी साबित हो सकती है? यह हम नहीं कह रहे बल्कि खुद डॉक्टर्स का भी यही मानना है। बचपन से लेकर आज हमे यही बताया गया है कि हमेशा हाथ धोकर ही भोजन करना चाहिए। लेकिन शायद किसी के मन में यह सवाल नहीं आया होगा कि इन्हीं हाथों पर रची मेहंदी भी हमे नुकसान पहुंचा सकती है। अब आप यही सोचेंगे की मेहंदी तो एक पेड़ की पत्तियों को पिसकर बनाई जाती है, जो पूरी तरह से शुद्ध होती है, जी हां वह शुद्ध होती है। लेकिन जब यही मेहंदी बाजारों में आती है तो इसमें रंग लाने के लिए जो केमिकल मिलाए जाते हैं वह इसकी शुद्धि को नुकसान पहुंचाती है।

बाजार में आकर अशुद्ध हो जाती है मेहंदी

महिलाओं को आज कम समय में मेहंदी का ज्यादा रंग चाहिए होता है। ऐसे में प्राकृतिक तौर पर शुद्ध मेहंदी के अंदर बाजार वाले विक्रेता कुछ केमिकल मिलाते हैं, जो हमारे लिए जहर का काम करते हैं। जिससे रंग गहरा चढ़े। कुछ लोग इसे ब्लैक हिना भी कहते है। इसमें केमिकल की मात्रा अधिक होती है। जिसे PPD भी बोला जाता है। इस केमिकल को लगाने के कुछ देर बाद ही स्किन से जुड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कई बार तो कुछ लोगों को जलन, खुजली और एलर्जी से संबंधित परेशानियां भी आती हैं। यहां तक तो बात हुई स्किन की। लेकिन अब हम बात करते हैं खाने की जी हां अगर हाथों में मेहंदी लगी है। अगर वह नेचुरल व शुद्ध नहीं है और उन्हीं से हम खाना खाते हैं, तो यह हमारी सेहत के लिए हानिकारक होता है। क्योंकि केमिकल वाली मेंहंदी हाथों में लगी होने से बार बार अगर हम भोजन को छूते हैं या खाते हैं तो हमे पेट की समस्या होने के ज्यादा चांस बनते हैं।

क्या है बचाव का तरीका

पेट की समस्याओं में उल्टी, पेट दर्द पेट में गड़बड़ी या एलर्जी की परेशानी देखी जाती है। इसलिए अगर बाजार से मेहंदी लगवा रहे हैं तो ध्यान रखिए की वह पूरी तरह से केमिकल फ्री हो। मेहंदी लगे हाथ खाना खाने के लिए पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। सबसे अच्छा तरीका यही है कि जब आप मेहंदी लगवाएं तो ध्यान रखें कि वह नेचुरल और अच्छी क्वालिटी की हो। बाजार की सस्ती केमिकल वाली ब्लैक मेहंदी से अपने हाथों पर न लगवाएं। मेहंदी लगाने के बाद हाथों को साफ पानी और साबुन की मदद से धोएं। खासकर उंगलियों के बीच का हिस्सा हमें पूरी तरह से साफ करना चाहिए। अगर मेहंदी गीली है या सूखी नहीं है, तो उस समय खाना खाने से बचना चाहिए। हाथ में अगर मेहंदी लगवाने के बाद जलन या खुजली महसूस हो या लाल निशान दिखें तो तुरंत डॉक्टर से सलाह ले। हालांकि मेहंदी खतरनाक नहीं है लेकिमन उसमें मिलाए जाने वाले केमिकल खतरनाक साबित होते हैं।

यह भी पढ़ें: UP की मशहूर YouTuber छवि वार्ष्णेय की दर्दनाक मौत, 7 लाख फैंस रह गए स्तब्ध