Bihar Balika PhD Fellowship 2026:बिहार सरकार ने एक बार फिर बिहार की बेटियों के उच्च शिक्षा को देखते हुए एक खास योजना की शुरुआत की है। यह योजना 26 अगस्त से लागू किया जायेगा। इसके तहत बिहार की बेटियों को डॉक्टरेट यानि (PhD) के लिए मुख्यमंत्री बालिका पीएचडी फेलोशिप के तहत करीब 1,000 छात्राओं को चार साल तक हर महीने 10 हजार रुपये मिलेंगे। इसके अलावा बिहार सरकार बेटियों के स्टार्टअप के लिए 2 लाख रुपये तक की मदद, साथ ही ‘पुलिस दीदी’ के लिए 4,700 और दोपहिया वाहन और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल महिलाओं के लिए प्रोत्साहन राशि का दायरा बढ़ाने की तैयारी है। इसके साथ ही बेटियों के लिए स्टार्टअप चैलेंज और स्कूल-कॉलेज जाने वाली छात्राओं की सुरक्षा से जुड़ी पहल भी शुरू होगी। वहीं पीएचडी 2024-25 के शोधार्थियों के लिए पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने भी रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका दिया है।
PhD करने वाली छात्राओं को हर महीने आर्थिक मदद
पीएचडी जैसी उच्च शिक्षा में कई साल लग जाते हैं और इस दौरान छात्रों पर पढ़ाई, शोध और दूसरे खर्चों का बोझ रहता है। ऐसे में पात्र छात्राओं को शोध के दौरान हर महीने ₹10 हजार तक की सहायता मिलने का प्रावधान बताया गया है। इससे छात्राओं को अपनी पढ़ाई और शोध कार्य जारी रखने में आर्थिक मदद मिल सकती है।
स्टार्टअप के लिए भी मिल सकती है मदद
सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि बेटियों को अपना कारोबार या स्टार्टअप शुरू करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। पात्र महिला उद्यमियों को शुरुआती स्तर पर ₹2 लाख तक की आर्थिक सहायता मिलने की व्यवस्था वाली योजनाएं भी हैं। इसका इस्तेमाल बिजनेस शुरू करने, जरूरी संसाधन जुटाने और शुरुआती खर्चों को पूरा करने में किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: 1 सितंबर से बदलेंगे ये नियम! बैंकिंग, गैस, टैक्स और UPI से जुड़े बदलावों पर रहेगी नजर
किसे मिलेगा फायदा?
इन योजनाओं का लाभ संबंधित योजना की पात्रता पूरी करने वाली छात्राओं और महिला उद्यमियों को मिलता है। पात्रता, आय सीमा, शैक्षणिक योग्यता, संस्थान और आवेदन प्रक्रिया योजना के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। इसलिए आवेदन करने से पहले संबंधित सरकारी विभाग या आधिकारिक पोर्टल पर नियमों की जानकारी जरूर जांच लें।
सरकार की ऐसी योजनाओं का मकसद बेटियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें उच्च शिक्षा से लेकर अपना काम शुरू करने तक आगे बढ़ने का अवसर देना है। अगर आप या आपके परिवार की कोई बेटी पीएचडी कर रही है या स्टार्टअप शुरू करने की तैयारी में है, तो ऐसी योजनाओं की पात्रता और आवेदन की जानकारी जरूर चेक करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें:भाई-बहन एक-दूसरे को क्या गिफ्ट दें? जानिए शानदार तोहफों के आइडिया