viral Videos: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अक्सर हमारे सामने कई ऐसे वीडियो आते हैं जो हमे सीख दे जाते हैं, तो कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर हम अपनी हंसी नहीं रोक पाते। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कॉरपोरेट इवेंट के दौरान एक सूमो पहलवान रिंग में मौजूद रहकर बाहर खड़े लोगों को मुकाबले की चुनौती देता है। इसी बीच भीड़ में मौजूद एक युवक हिम्मत करते पहलवान की चुनौती को स्वीकारता है और रिंग में उतरता है। कुछ सेकंड में पहलवान युवक को रिंग से बाहर धकेल देता है। मौके पर मौजूद लोग इस दिलचस्प मुकाबले को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर देते हैं। जिसे लोगों को खूब पसंद कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

पहलवान को देख सहमे लोग

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, इवेंट के दौरान विशाल शरीर वाला सूमो रिंग में दिखाई दे रहा है। भारी-भरकम शरीर वाले सूमो पहलवान ने वहां मौजूद लोगों को अपने साथ मुकाबला करने की चुनौती दी। शुरुआत में भीड़ सूमो को देखकर डरने लगी। लेकिन युवक ने हिम्मत जुटाकर मुकाबले को स्वीकारा।

पहलवान ने दिखाई अपनी ताकत

मुकाबला जैसे ही शुरू होता है। पहलवान रिंग में अपनी ताकत का दम खंभ दिखाता है। प्रदर्शन करने वाला शख्स उसे हल्के में ले लेता है। कुछ सेकंड में पहलवान अपने सामने मौजूद शख्स को ताकत से धक्का देकर रिंग से बाहर कर देता है। यह पूरा नजारा देख आस-पास मौजूद लोगों ने तेजी से तालियां बजाना शुरु कर दिया है।

वीडियो हुआ वायरल

मौके पर मौजूद लोगों ने दिलचस्प मुकाबले का वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया। यूज़र्स इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग सूमो पहलवान की ताकत को तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ यूज़र्स मजेदार पल को देखकर हंसी नहीं रोक रहे। इतना ही नहीं कुछ यूजर्स ने युवक की हिम्मत को भी जमकर सराहा।

 

यह भी पढ़ें: श्रमिकों के लिए योगी सरकार का खास तोहफा...मुफ्त इलाज के साथ खोला सुविधाओं का खजाना