शनिवार (26 अप्रैल) की रात अमेरिका में White House Correspondents' Dinner के दौरान अचानक गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। उस समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) भी कार्यक्रम में मौजूद थे। घटना के तुरंत बाद United States Secret Service के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। फायरिंग करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया गया है और उसकी तस्वीर भी सामने आई है।

ट्रंप के साथ उपराष्ट्रपति जेडी थे मौजूद

इस कार्यक्रम में ट्रंप के साथ उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप (Melania Trump) भी मौजूद थीं। सीक्रेट सर्विस ने बताया कि ट्रंप, वेंस, मेलानिया और कैबिनेट के अन्य सदस्यों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया और सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि गोलीबारी बॉलरूम के ऊपर स्थित एक कमरे में हुई। जैसे ही आवाज आई, सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत ट्रंप को घेर लिया और मंच से बाहर ले गए। सामने आए वीडियो में दिखता है कि घटना के समय ट्रंप मंच पर बैठे थे। अचानक गोलियां चलने लगीं, जिसके बाद वहां मौजूद कई लोग घबराकर टेबल के नीचे छिप गए।

दोबारा आयोजित होगा कार्यक्रम- ट्रंप

Associated Press के अनुसार, अधिकारी मेहमानों की भीड़ के बीच से मंच की ओर दौड़े और लोगों को रास्ते से हटने के लिए कहा गया। वहीं Agence France-Presse (AFP) ने एक कैबिनेट सदस्य के हवाले से बताया कि गोलीबारी के बावजूद किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह शाम काफी असामान्य रही, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने बेहद तेजी और बहादुरी से काम किया, उन्होंने बताया कि हमलावर को पकड़ लिया गया है। ट्रंप ने कार्यक्रम जारी रखने की इच्छा जताई, लेकिन अंतिम फैसला सुरक्षा एजेंसियों के आकलन के आधार पर लिया जाएगा, उन्होंने यह भी कहा कि यह आयोजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और इसे दोबारा आयोजित करना पड़ सकता है।

जांच में जुटी AFP

AFP के मुताबिक, एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है। इस घटना के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

Written By Toshi Shah