Crime News: नोएडा के सेक्टर 94 से हैरान कर देनी वाली खबर सामने आई है। दरअसल, एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र हर्षित भट्ट की गड्ढे में मौत के मामले ने सबको चौंका कर रख दिया। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के तथ्यों ने इस घटना को संदिग्ध बना दिया है। एक तरफ पुलिस इसे हादसा बता रही है तो दूसरी तरफ परिवार हत्या की आशंका जाता रहा है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार हर्षित की मौत का मुख्य कारण डूबना बताया गया है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि उसके पेट और मुंह में मिट्टी जैसी गंदगी पाई गई, जिसका मतलब वह पानी में डूबा था।
हर्षित के शरीर पर चोट के निशान
इस रिपोर्ट में बताया गया है कि हर्षित के शरीर के कई हिस्से जैसे पीठ हाथ और पैरों पर चोट के निशान मिले हैं। इन चोटों की गहराई करीब 0.5 सेंटीमीटर बताई गई है। यही चोट इस मामले को संदिग्ध बना रही है। वहीं परिवार इनको हत्या से जोड़कर देख रहा है।
शराब पीने की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है
मामले में एक और अहम पहलू शराब पीने की बात सामने आया है। हालांकि हर्षित के शराब पीने की पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है, लेकिन उसका विसरा सुरक्षित रखा गया है ताकि आगे की जांच की जा सके। उसके साथ मौजूद तीनों दोस्तों ने अपनी रिपोर्ट में शराब पीने की बात स्वीकार की है। इससे अब सवाल उठ रहा है कि क्या यह घटना नशे की हालत में हुई या फिर मामला कुछ और ही है।
पुलिस ने इस मामले में क्या कहा?
पुलिस के अनुसार हर्षित परीक्षा देने के बाद अपने दोस्तों के साथ सेक्टर 94 इलाके में गया था। वहां गहरे गड्ढे में पानी भरा हुआ था। हर्षित करीब 4 बजे पानी में उतरा और धीरे-धीरे गहराई में जाने के बाद डूबने लगा, उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश भी की लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। पुलिस को इसकी सूचना करीब 4 बजकर 6 मिनट पर दी गई। कुछ ही देर में पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से हर्षित को बाहर निकला गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जांच में जुटी पुलिस
वहीं इस मामले में हर्षित के तीनों दोस्तों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और पूछताछ जा रही है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला हादसा ही लग रहा है। एडिशनल डीसीपी नोएडा मनीष सिंह ने कहा है कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और किसी भी संभावना को नजर अंदाज नहीं किया जा रहा है।
हादसा या साजिश?
हर्षित भट्ट की मौत अब एक बड़ा सवाल बन चुकी है। क्योंकि एक तरफ पोस्टमार्टम रिपोर्ट डूबने की पुष्टि करती है तो दूसरी तरफ शरीर पर मिले चोट के निशान कुछ ही बयान कर रहा है। अब सबकी नजर पुलिस जांच और आगे आने वाली रिपोर्ट पर टिकी हुई है।
Geeta Sharma