आजकल लगभग हर घर में स्मार्ट टीवी देखने को मिल जाता है, लेकिन नया टीवी लेते समय अक्सर यह सवाल सामने आता है कि उसे दीवार पर लगाया जाए या फिर टेबल या स्टैंड पर रखा जाए। दोनों विकल्पों के अपने अलग फायदे और कुछ सीमाएं होती हैं। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि आपके लिए कौन सा तरीका बेहतर हो सकता है।
दीवार पर टीवी लगाने के फायदे
जगह घेरता है कम
अगर आपका कमरा छोटा है, तो वॉल माउंटिंग बहुत उपयोगी साबित होती है। इससे फर्श या किसी फर्नीचर की जगह खाली रहती है और कमरा ज्यादा खुला-खुला लगता है।
बढ़ जाती है सुरक्षा
टेबल पर रखा टीवी बच्चों या पालतू जानवरों से गिर सकता है, लेकिन दीवार पर फिट करने से यह उनकी पहुंच से दूर रहता है और नुकसान का खतरा कम हो जाता है।
आधुनिक और आकर्षक
लुक दीवार पर लगा टीवी कमरे को स्टाइलिश और मॉडर्न बनाता है, जिससे घर में एक थिएटर जैसा माहौल महसूस होता है।
टेबल स्टैंड पर टीवी रखने के फायदे
तारों को संभालना आसान
टेबल पर टीवी रखने से सेट-टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल या अन्य डिवाइस के तार व्यवस्थित करना थोड़ा आसान हो जाता है।
आसानी से बदल सकते हैं जगह
अगर आप कमरे का सेटअप बार-बार बदलना पसंद करते हैं, तो टेबल पर रखा टीवी आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है।
सुरक्षित रहती है दीवार
वॉल माउंटिंग के लिए दीवार में ड्रिल करना पड़ता है, जिससे छेद हो जाते हैं। टेबल पर रखने से दीवार को कोई नुकसान नहीं होता और वह जैसी है वैसी रहती है।
Written By Toshi Shah