Mathura Boat Accident: मथुरा हादसे में जान गवाने वाले लोगों के लिए सरकार की ओर मुआवजे की घोषणा की गई है। पीएम आपदा कोष से वृंदावन में हुए मोटरबोट हादसे में मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की गई है। वहीं इस हादसे में लापता लोगों की तलाश अभियान जारी है। अभी 5 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

5 लोग अभी लापता

आगरा के डिविजनल कमिश्नर नागेंद्र प्रताप ने बताया कि बचाव अभियान जारी है। इस घटना में अभी तक 10 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों के शवों को उनके घरों पर भेजने से पहले उनका पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। घायलों का इलाज वृंदावन में चल रहा है।

'यह घटना एक दुर्भाग्यपूर्ण है'

मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने इस हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हरियाणा और पंजाब से आए तीर्थयात्री यमुना नदी में अचानक आए तूफान के कारण नाव पलटने से डूब गए। 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जिनकों मुफ्त इलाज दिया जा रहा है। NDRF और SDRF सहित पूरा जिला प्रशासन जमीन पर काम कर रहा है।

दिग्गज नेताओं ने दुख जताया

मथुरा में हुए हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी के अलावा गृहमंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है।

दिन में हुआ बड़ा हादसा

शुक्रवार को वृंदावन में बड़ा हादसा हुआ। लुधियाना, हिसार, मुक्तसर, जगरांव से आए 30-32 श्रद्धालुओं से भरी एक मोटरबोट केसीघाट और बंशीवट के बीच पांटून पुल से टकराकर पलट गई। हादसे में 6 महिलाओं सहित 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबकि घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सेना और पीएसी के गोताखोर बचाव अभियान में जुए गए। NDRF व SDRF को बुलाया गया है। देर रात तक 5 से 6 श्रद्धालुओं का पता नहीं चल पाया था। उनकी तलाश जा रही है।

Writen By: Geeta Sharma