viral News: शोहरत पाने, दौलत कमाने या फिर मनोरजन आज के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म मनोरंजन का सबसे बड़े साधन बन चुके हैं। लोग सिनेमा या टीवी के बजाय अपनी पसंद के वीडियो, फिल्में और वेब सीरीज के साथ-साथ इंस्टाग्राम की रील्स को देखने में अपनी दिलचस्पी दिखाते हैं। आज के जमाने में मनोरंजन और टाइम पास करने का सबसे बड़ा साधन बन चुका है इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म! जहां पर लोग रील्स स्क्राल ही नहीं करते बल्कि रील्स बनाकर उन्हें वायरल भी करते हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोग अपनी दैनिक दिनचर्या में बिताए अच्छे पलों को रील्स के जरिए वायरल करते है। तो कुछ हैरतअंगेज घटनाओं की रील्स बनाते हैं। ऐसा ही हैरतअंगेज वीडियो चीन की मेट्रो का वायरल हुआ। जिसमें दर्जनों सांप शख्स के बैग से गिरते हैं और मेट्रो में ही रेंगने लगते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
भारत में जहां इंसान में सांपों को लेकर भय का माहौल बना होता है तो वहीं दूसरी तरफ चीन के वायरल वीडियो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है मानों वहां के लोगों की सांपों से दोस्ती है। वायरल वीडियो सोशल मीडिया अकॉउंट चाइना पल्स से शेयर किया गया है। मेट्रो मे एक शख्स सफर कर रहा था तभी अचानक से उसके बैग से दर्जनों सांप मेट्रो के फर्श पर गिरते हैं और रेंगने लगते हैं। वहां मौजूद अन्य यात्री डरने की बजाए उन सांपों का वीडियो बनाते हैं। तो कुछ यात्री सांपों को समेटते है। चीन का यह वीडियो भारतीय लोगों के लिए चौंकाने वाला है, क्योंकि यहां पर सांपों का पूजा जाता है और लोगों में सृप दंश का भय होता है। जहां चीन की मेट्रो में मौजूद अन्य लोग उस शख्स की मदद करते दिखाई दे रहे हैं। तो वहीं भारत में अगर इस तरह की घटना होती है। तो मेट्रो में भगदड़ की स्थिति होना स्वभाविक होगा।
लोगों ने किए अपने हिसाब से कमेंट
वायरल वीडियो केवल चीन में नहीं इस समय भारत व विदेश में वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इस वायरल वीडियो पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। हर किसी ने अपने हिसाब से कमेंट किया है। इतने सारे सांपों को एक साथ देख लोगों मेट्रो में मौजूद लोगों की शांति को लेकर भी लोगों ने अलग-अलग कमेंट दिया है। कुछ लोगों ने लिखा है कि चीन में सांप, मछली, ईल, केंकड़े, झींगे, शेलफिश आदि जीवों को खाने की बात लिखते हुए कहा कि वह जानवरों से नहीं डरते हैं।
चीन के लोगों ने जाहिर की चिंता
वायरल वीडियो सवालिया घेरे में दिखाई दे रहा है। क्योंकि इसमें सार्वजनिक परिवहन के अंदर जिंदा जानवरों को ले जाने और लोगों की सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा है। चीन के लोगों ने इस वीडियो को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। लोगों का मानना है कि जिस किसी भी डब्बे में इसे लेकर जाया जा रहा था उस कंटेनर को सही से सील नहीं किया। जिसकी वजह से मुश्किल हालात पैदा हुए। यात्रियों और जानवरों दोनों को खतरा हो सकता है। मुझे लगता है कि यहां चिल्लाना और घबराना नहीं चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा कि चीन में सांपों को चीनी लोगों से डरना चाहिए।
यह भी पढ़ें: पैलेट गन विवाद गरमाया, राहुल गांधी पुलिसकर्मियों पर FIR कराने पहुंचे संसद मार्ग थाने