10 मई रविवार को टीवीके चीफ थलापति विजय तमिलनाडु के सीएम पद की शपथ ले ली है। बता दें,चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में तमिनलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में विजय ने शपथ ली। इसी बीच विजय का शपथ ग्रहण समारोह सुर्खियों में बना हुआ है। शपथ ग्रहण समारोह में कई राजनीतिक हस्तियों से लेकर फिल्म जगत के सितारे भी पहुंचे। लेकिन,सबसे ज्यादा चर्चा तृषा कृष्णन की रही,जो इस कार्यक्रम में सबसे पहले पहुंची।
विजय के शपथ ग्रहण समारोह में तृषा ने लगाया चार-चांद
अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने रविवार, 10 मई 2026 को चेन्नई में टीवीके के प्रमुख सी जोसेफ विजय के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचीं। शपथ ग्रहण का कार्यक्रम चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया था। इस समारोह में तृषा कृष्णन नीले रंग की कांजीवरम साड़ी पहनकर पहुंचीं। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। वहीं समारोह के लिए रवाना होने से पहले,तृषा ने चेन्नई स्थित अपने घर के बाहर मीडिया से विजय की जीत पर खुशी जाहिर की।
शपथ ग्रहण इन सितारों ने भी की शिरकत
वहीं तृषा कृष्णन के अलावा भी साउथ इंडस्ट्री के कई कलाकार विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उनकी पार्टी,टीवीके,ने 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में पहली बार दमदार शुरुआत की। इसी के साथ टीवीके हाल के वर्षों में सबसे चर्चित नई राजनीतिक पार्टियों में से एक बन गई है।
राज्यपाल को सौंपा समर्थन पत्र
गौरतलब है कि विजय ने शनिवार को राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से लोकभवन में मुलाकात की। उन्होंने सरकार बनाने के लिए 121 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा। तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए बहुमत साबित करने के लिए विजय को 118 विधायकों की जरूरत थी। और विजय ने टीवीके 108, कांग्रेस के 5, CPI के 2, CPI(M) के 2, VCK के 2 और IUML के 2 के साथ समर्थन पत्र सौंपा।
Written By: Geeta Sharma