CM Yogi: सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश को 'एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था' बनाने को लेकर बड़ा कदम उठाया है। 31 मार्च मंगलवार को सीएम ने एक उच्च स्तरीय बैठक की। इसमें एक ट्रिलियन इकोनॉमी को रफ्तार देने के लिए हर जिले में 'मुख्यमंत्री फेलो' की तैनाती के निर्देश दिए गए है।
बैठक में सीएम ने लिया अहम फैसला
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिए है कि इसके लिए हर जिले में 2 विशेषज्ञ, एक आर्थिक विकास विशेषज्ञ और एक डेटा विश्लेषक को 'मुख्यमंत्री फेलो' के रूप में तैनात किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि इन विशेषज्ञों के माध्यम से स्थानीय संसाधनों, निवेश के अवसरों एवं आर्थिक संभावनाओं का विश्लेषण कराया जाए और जिला-केन्द्रित विकास रणनीतियों के निर्माण में जिला ओटीडी प्रकोष्ठ को सशक्त किया जाए।
यूपी के हर जिले में एक 'मुख्यमंत्री फेलो' तैनात होगा
सीएम योगी ने निर्देश दिया कि 'मुख्यमंत्री फेलो' द्वारा जिला स्तर पर संचालित आर्थिक गतिविधियों की मासिक प्रगति रिपोर्ट ऑनलाइन डैशबोर्ड पर अपलोड किए जाए। इसके अलावा प्रमुख सचिव-सचिव स्तर पर त्रैमासिक प्रगति रिपोर्ट एवं प्रस्तुतिकरण सुनिश्चित किया जाए।
सीएम उत्तर प्रदेश की इकोनॉमी को बनाना चाहते है बेहतर
योगी ने 'मुख्यमंत्री फेलो' के चयन मानदंडों की चर्चा करते हुए कहा कि इन पदों के लिए उच्च शैक्षणिक योग्यता एवं तकनीकी दक्षता सुनिश्चित की जाए। ताकि इस पहल के माध्यम से जिला स्तर पर डेटा-आधारित निर्णय प्रणाली को सुदृढ़ किया जाना चाहिए। बता दें कि सीएम योगी लगातार प्रदेश के एक ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने की दिशा में जुटे।
Writen By: Geeta Sharma