TamilNadu Election 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के अध्यक्ष विजय थलापति ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची के साथ ही विजय ने आधिकारिक रूप से चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। खास बात यह है कि विजय इस बार 2 विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ेंगे, जिससे राज्य की राजनीति में मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।
TVK कर रही नई राजनीति स्थापित करने की कोशिश
इस लिस्ट में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है। पार्टी ने युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जमीनी स्तर पर काम करने वाले नेताओं को प्राथमिकता दी है। TVK का यह कदम साफ संकेत देता है कि पार्टी पारंपरिक राजनीति से अलग हटकर एक नई राजनीतिक दिशा देने की कोशिश कर रही है।
Chennai, Tamil Nadu: Actor and TVK Chief Vijay announces the names of Tamilaga Vettri Kazhagam’s Assembly election candidates.
— ANI (@ANI) March 29, 2026
Vijay to contest from Perambur and Tiruchi East; N Anand from T Nagar; P Venkataramanan from Mylapore; Adhav Arjuna from Villivakkam; Sengottaiyan from… pic.twitter.com/EgFfBSyvxz
'सुशासन और विकास को केंद्र में रखकर चुनाव लड़ेगी TVK'
उम्मीदवारों के ऐलान के साथ ही विजय ने अपनी पार्टी की प्राथमिकताओं को भी स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि TVK का मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ना और आम आदमी की आवाज बनना है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी पारदर्शिता, सुशासन और विकास को केंद्र में रखकर चुनाव लड़ेगी।
'तमिलनाडु की जनता बदलाव चाहती है'
विजय ने अपने संबोधन में कहा कि तमिलनाडु की जनता बदलाव चाहती है और TVK उसी बदलाव की उम्मीद बनकर उभर रही है। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी राज्य में एक मजबूत विकल्प के रूप में सामने आएगी और जनता का भरोसा जीतने में सफल होगी।
विजय के राजनीति में आने से चुनावी समीकरणों में होगा बदलाव
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विजय का चुनावी मैदान में उतरना तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकता है। फिल्म इंडस्ट्री में उनकी लोकप्रियता पहले से ही काफी अधिक है, और अब राजनीति में उनकी सक्रियता चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकती है। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि TVK अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में कितना प्रभाव छोड़ पाती है। आने वाले दिनों में पार्टी की अगली उम्मीदवार सूची और चुनावी रणनीति पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।
Writen By: Geeta Sharma