Donald Trump on Iran: ट्रंप ने सीजफायर के बाद एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि ईरान के साथ महत्वपूर्ण बातचीत हुई है। उन्होंने दावा किया कि तय की गई 15 शर्तों में से कई पर ईरान सहमत हो चुका है।
ईरान के साथ सहयोग की बात
ट्रंप ने कहा कि अगर सभी शर्तों का पालन होता है, तो अमेरिका और ईरान मिलकर आगे काम कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के परमाणु ठिकानों पर सैटेलाइट से नजर रखी जा रही है और वहां की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी जारी है।
हथियार सप्लाई करने वाले देशों पर सख्ती
ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए चेतावनी दी कि जो भी देश ईरान को हथियार मुहैया कराएगा, उस पर अमेरिका सख्त कार्रवाई करेगा। ऐसे देशों से अमेरिका आने वाले सामान पर 50% तक टैरिफ लगाने की बात कही गई है। उन्होंने साफ किया कि इस फैसले में किसी भी देश को छूट नहीं दी जाएगी।
वैश्विक व्यापार पर असर की आशंका
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह नीति लागू होती है, तो इससे अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर बड़ा असर पड़ सकता है। जिन देशों पर यह टैरिफ लागू होगा, वहां से आने वाले उत्पाद अमेरिका में महंगे हो जाएंगे, जिससे व्यापारिक रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है।
Writen By: Geeta Sharma