यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर सुबह से ही सियासी गलियारों से लेकर आम जनता तक उन्हें बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। साथ ही सीएम के जन्मदिन पर आज उत्तर प्रदेश में कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए है।

सीएम के जन्मदिन पर कई कार्यक्रम आयोजित

वहीं योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के साथ ही आज विश्व पर्यावरण दिवस भी है। तो ऐसे में सीएम योगी ने अपने जन्म दिन और विश्व पर्यावरण दिवस पर 'एक पेड़ मां के नाम' महाभियान के तहत प्रदेश में वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर सीएम को जन्मदिन की मिल रही बधाई

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 54वां जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मायावती ने एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में मायावती ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई दी। साथ ही योगी को लंबी उम्र की कामना भी की है।

पीएम ने दी मुख्यमंत्री योगी को जन्मदिन की शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उत्तर प्रदेश के विकास में उनके योगदान को सराहा है। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा-यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जी को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
उन्होंने हमेशा लोगों के जीवन की गुणवत्ता सुधारने और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने पर ध्यान दिया है।

गृह मंत्री अमित शाह ने सोएम योगी दी बधाई

गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीएम योगी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा,ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं। बता दें,देश और प्रदेश के तमाम बड़े नेताओं और मंत्रियों ने भी उन्हें बधाई संदेश भेजे हैं।

जनता में सीएम के जन्मदिवस पर भारी उत्साह

सीएम योगी के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश की जनता और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। यूपी के संभल जिले में स्थानीय लोगों और समर्थकों ने मंदिरों में विशेष बजा-अर्चना की। समर्थकों ने सीएम योगी की तस्वीर सामने रखकर भव्य आरती उतारी और उनके लंबी उम्र की दुआ मांगी। लखनऊ में सुबह से ही मुख्यमंत्री आवास पर बधाई देने वालों की भीड़ जुटने लगी है। चारों तरफ उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।

Written By: Geeta Sharma