Aaj Ka Rashifal 16 August 2026 : आज 16 अगस्त का दिन अधूरे अटके काम को निपटाने के लिए अनुकूल रहेगा। चंद्रदेव के हस्त नक्षत्र में रहने से हाथ के हुनर और व्यावहारिक कामों में सफलता मिलेगी। हालांकि, शुक्रदेव के नीच राशि में साथ होने से प्रेम और खुद के मूल्यांकन में आलोचना से बचना जरूरी रहेगा। गुरुदेव-बुधदेव की निकट युति से सही सलाह और अच्छे फैसले लेने की क्षमता बनी रहेगी। आप अपनी स्किल्स को निखारकर आगे बढ़ने के लिए आज के दिन का इस्तेमाल कर सकते हैं। कन्या, तुला और मीन राशि के जातकों का हुनर रंग लाएगा। आपके काम का तरीका आज आपको साथियों की तुलना में ज्यादा लाभ दिला सकता है। ग्रहों की चाल के आधार पर जानते हैं आपका आज का भविष्यफल।


मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सही रहेगा। आज घर परिवार से जुड़े किसी फैसले में गुरुदेव और बुधदेव की युति से सही सलाह मिलेगी। आपकी क्रिएटिव स्किल बहुत बढ़िया रहेगी साथ ही नए आइडिया पर काम करने का मौका भी मिलेगा। बुधदेव अस्त हैं, इसलिए असर तुरंत नहीं बल्कि कुछ दिन बाद दिखेगा, धैर्य रखिए।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज संतान, प्रेम या किसी रचनात्मक काम में चंद्रदेव हस्त नक्षत्र में हैं, कोई कला या हुनर निखर सकता है, हाथ से जुड़ा काम अच्छा चलेगा। ललित कला में रुचि रहेगी। शुक्रदेव नीच राशि में साथ हैं, इसलिए प्रेम को लेकर खुद को कोसने से बचिए, धैर्य रखिए। भाई-बहन से बातचीत में गुरुदेव-बुधदेव की युति से सही सलाह मिलेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला के रहेगा। आज घर-परिवार से जुड़े कामों में आप हाथ बंटाएंगे। चंद्रदेव हस्त नक्षत्र में होने से आपको ही काम करने का मौका मिलेगा। हाथ के हुनर वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। व्यावहारिक सुधार कामयाब रहेगा। आपकी बातें प्रभावशाली रहेंगी। शुक्रदेव नीच राशि में साथ हैं, इसलिए घर के किसी सदस्य की या खुद की आलोचना करने से बचिए।

​कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपकी राशि में गुरुदेव और बुधदेव की निकट युति से सही सलाह और अच्छे फैसले लेने की क्षमता बनी रहेगी। भाई-बहन से बातचीत में समझदारी दिखेगी, कोई पुरानी उलझन भी सुलझ सकती है। आज आपके खर्च कुछ ज्यादा बढ़ सकते हैं। एकांत में रहने का मन करने की आशंका है।

​सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन चिंता भरा रहेगा। आज आपकी राशि में केतुदेव अकेले सक्रिय हैं और कल सूर्यदेव भी आपकी राशि में प्रवेश करेंगे। यह बड़ा बदलाव है। आत्मविश्वास और नेतृत्व की ऊर्जा बढ़ने वाली है। धन और परिवार से जुड़े मामलों में चंद्रदेव हस्त नक्षत्र में हैं, हाथ का हुनर या व्यावहारिक काम फायदा देगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सही रहेगा। आज आपकी राशि में चंद्रदेव हस्त नक्षत्र में हैं, यह नक्षत्र खुद चंद्रमा का है, हाथ के हुनर, कला या व्यावहारिक काम में आज सफलता मिलेगी, मेहनत का फल जल्दी दिखेगा। कमाई के नए रास्ते खुलेंगे। खुद की छवि या आकर्षण को लेकर आलोचना से बचिए, मन को हल्का रखिए।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। आज करियर और सम्मान से जुड़े मामलों में गुरुदेव-बुधदेव की निकट युति से सही सलाह मिलेगी। आज भाग्य का साथ मिलेगा और काम आसानी से बनेंगे। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। एकांत में आज चंद्रदेव हस्त नक्षत्र में हैं, कोई हुनर या शौक को पूरा करने के लिए कदम उठा सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज भाग्य और धार्मिक कामों में गुरुदेव-बुधदेव की निकट युति से सही सलाह और अच्छे फैसले मिलेंगे, तीर्थ या धार्मिक स्थान जाने का मन बन सकता है। काम के सिलसिले में भी बाहर जाने का मौका मिल सकता है या थोड़ा भटकना पड़ सकता है।

​धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन ठीकठाक रहेगा। आज जीवनसाथी या अपने बिजनेस पार्टनर के साथ दिल खोलकर बातें करें। डिबेट हो सकती है, लेकिन उसे लेकर असहज न हों। गुस्सा न करें और सामने वाले की बात को सही तरीके से समझने की कोशिश करें। किसी गुप्त या छिपे विषय को लेकर गुरुदेव-बुधदेव की निकट युति से सही सलाह मिलेगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सही रहेगा। आज जीवनसाथी या अपने बिजनेस पार्टनर के साथ गुरुदेव-बुधदेव की निकट युति से सही सलाह और समझदारी बढ़ेगी, रिश्ते में पुरानी उलझन भी सुलझ सकती है। साझेदारी के काम में लाभ मिलेगा। जरूरी नहीं है कि यह बिजनेस पार्टनरशिप हो, यदि आप नौकरी करते हैं, तो किसी सहकर्मी के साथ किसी प्रोजेक्ट में साथ काम करने से भी लाभ हो सकता है।

​कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला के रहेगा। आज बिजनेस या पेशेवर साझेदारी में नई स्पष्टता मिलने से तरक्की के नए रास्ते बनेंगे। सेहत ठीक रेगी और अपनी दिनचर्या को लेकर आप सजग रहेंगे। हालांकि, मौसमी बीमारियां या थकान आपको परेशान कर सकती है। लिहाजा, कोई परेशानी होने पर उसे हल्के में न लें।

​मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सही रहेगा। आज संतान, प्रेम या रचनात्मक कामों में आपके लग्नेश गुरुदेव और बुधदेव की निकट युति से सही सलाह और अच्छे फैसले मिलेंगे। बच्चों से जुड़ी कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। आज का दिन कोई नई स्किल को सीखकर आगे बढ़ने का है।

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. TNP News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Written By Toshi Shah