दुनियाभर में हर दिन करोड़ों लोग YouTube पर वीडियो देखते हैं। यह प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने में बेहद आसान है, इसलिए अधिकतर लोग सिर्फ ऐप खोलते हैं, वीडियो देखते हैं और फिर उसे बंद कर देते हैं। लेकिन बहुत कम यूजर्स जानते हैं कि YouTube में कई ऐसे फीचर्स मौजूद हैं, जो बिना किसी पेड सब्सक्रिप्शन के भी आपके देखने के अनुभव को बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही उपयोगी फीचर्स के बारे में।

YouTube Watch History को करें Pause

YouTube आपकी सर्च और वॉच हिस्ट्री के आधार पर वीडियो सुझाव देता है। ऐसे में अगर कोई दूसरा व्यक्ति आपके फोन या लैपटॉप पर अलग तरह के वीडियो देखता है, तो आपकी फीड भी बदलने लगती है। इससे बचने के लिए आप Watch History को Pause कर सकते हैं।

ऐसे करेंगा काम

इसके लिए YouTube की Settings में जाएं और “Manage All History” विकल्प खोलें। यहां “Saving Your YouTube History” का ऑप्शन मिलेगा, जिसे आप Turn Off या Pause कर सकते हैं। इसके बाद आपकी नई गतिविधियां हिस्ट्री में सेव नहीं होंगी।

वीडियो देखते समय Break Reminder सेट करें

कई बार लोग YouTube पर वीडियो देखते-देखते समय का ध्यान ही नहीं रख पाते। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो YouTube का Break Reminder फीचर मददगार साबित हो सकता है।

इस विकल्प पर करें टैप

इस फीचर को चालू करने के लिए Settings में जाकर “Time Management” सेक्शन खोलें। यहां “Remind Me To Take a Break” विकल्प पर टैप करें और अपनी सुविधा के अनुसार समय तय कर दें। तय समय पूरा होते ही YouTube आपको ब्रेक लेने का रिमाइंडर भेज देगा।

Keyboard Shortcuts से बचाएं समय

अगर आप डेस्कटॉप या लैपटॉप पर YouTube इस्तेमाल करते हैं, तो Keyboard Shortcuts आपके काफी काम आ सकते हैं। हर बार माउस से कंट्रोल करने की बजाय आप सीधे कीबोर्ड से वीडियो कंट्रोल कर सकते हैं।

 * K दबाने पर वीडियो Pause या Play हो जाता है।

* Space Bar से भी वीडियो Play/Pause किया जा सकता है।

* J दबाने पर वीडियो पीछे जाता है।

* L दबाने पर वीडियो आगे बढ़ता है।

इन शॉर्टकट्स की मदद से वीडियो कंट्रोल करना पहले से कहीं आसान और तेज हो जाता है।

Search Filters से मिलेगा सटीक कंटेंट

YouTube पर सही वीडियो ढूंढना कई बार मुश्किल हो जाता है, खासकर तब जब एक ही विषय पर हजारों वीडियो मौजूद हों। ऐसे में Search Filters काफी उपयोगी साबित होते हैं।

Written By Toshi Shah