Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल को लेकर संसद में 3 दिन का स्पेशल सेशन बुलाया गया है। इसे लेकर संसद में चर्चा जारी है। जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल शुक्रवार को महिला आरक्षण अधिनियम में संशोधन से संबंधित बिल पर चर्चा खत्म होगी। इसके बाद इस पर वोटिंग कराई जाएगी।
2023 वाला महिला आरक्षण कानून लागू
संसद में महिला बिल को लेकर आधी रात तक चर्चा की गई। वहीं 2023 वाला महिला आरक्षण कानून लागू करने के लिए सरकारी अधिसूचना जारी कर दी गई। अब सवाल उठ रहा है कि संशोधन पर चर्चा के बीच 2023 के कानून को अचानक क्यों लागू किया गया।
आधी रात को जारी की गई अधिसूचना
केंद्रीय विधि मंत्रालय की ओर से 16 अप्रैल गुरुवार आधी रात अधिसूचना जारी की गई। जारी अधिसूचना में बताया गया कि विधायिका में आरक्षण की व्यवस्था करने वाला महिला आरक्षण अधिनियम 2023 गुरुवार से लागू हो गया है। सवाल ये कि 2023 कानून की अधिसूचना अचानक जारी क्यों की गई। सूत्रों की मानते तो यह एक तकनीकी और प्रक्रियागत कदम है।
'मैं पूरी तरह से हैरान हूं'
कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने इस अधिसूचना पर सवाल उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सितंबर 2023 में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम गुरुवार से लागू हो गया है। यह बिल्कुल विचित्र है, क्योंकि इसमें संशोधनों पर संसद में बहस चल रही है और शुक्रवार को वोटिंग होनी है। मैं पूरी तरह से हैरान हूं।
Written By: Geeta Sharma