Iran US War Updates: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वॉशिंगटन, ईरान और क्षेत्रीय मध्यस्थ 45 दिन के संभावित सीजफायर पर चर्चा कर रहे हैं। इसका मतलब अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग रुक सकती है। एक मीडिया रिपोर्ट में शांति वार्ता की जानकारी रखने वाले अमेरिकी, इजरायली और क्षेत्रीय स्रोतों के हवाले से छापी गई है। बता दें, पाकिस्तान, तुर्की और मिस्र के मध्यस्थ इन वार्ताओं में हिस्सा ले रहे हैं। यहां तक इसमें ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ और ईरान के विदेश मंत्री अराघची के बीच टेक्स्ट मैसेज के जरिए बातचीत में शामिल है।
सीजफायर का समझौता
कहा जा रहा कि अगर यह समझौता हो जाता है तो, यह 2 चरणों में होगा। पहला चरण 45 दिन का सीजफायर होगा, जिसके तहत युद्ध के स्थायी अंत के लिए मध्यस्थता की जाएगी। और दूसरे चरण में युद्ध को समाप्त करने का एक समझौता शामिल होगा।
युद्ध में 13 लोगों की मौत
इस बीच राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से दी गई समयसीमा खत्म होने का वक्त जैसे-जैसे करीब आ रहा है। ईरान पर हमले ओर तेज कर दिए गए है। तेहरान के दक्षिण-पश्चिम में स्थित एक शहर की एक रिहायशी इमारत पर हुए हवाई हमले में करीब 13 लोगों की मौत की खबर है।
शरीफ यूनिवर्सिटी को बनाया गया निशाना
तेहरान में शरीफ यूनिवर्सिटी को भी निशाना बनाया गया। ईरानी मीडिया द्वारा इन हमलों और वहां इमारतों को हुए नुकसान की जानकारी दी गई। साथ ही परिसर के पास स्थित प्राकृतिक गैस वितरण केंद्र पर भी असर पड़ने की बात कही गई है। गौरतलब है कि इस यूनिवर्सिटी पर वर्षों से कई देशों ने प्रतिबंध लगा रखे हैं क्योंकि इसका सैन्य कार्यों, खासकर ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम से संबंध रहा है।
यह जंग 28 फरवरी को शुरू हुई थी
28 फरवरी 2026 को जंग शुरू हुई थी। अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से ईरान पर हवाई हमले किए थे। बता दें, इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई सहित कई वरिष्ठ सैन्य और सुरक्षा अधिकारी मारे गए थे। ऐसा कहा जाता है कि अमेरिका और इजरायल का मुख्य उद्देश्य ईरान के परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह नष्ट करना, और उसकी बैलिस्टिक मिसाइल क्षमता को खत्म करना है।
Writen By: Geeta Sharma