अल्ट्रा-स्लिम स्मार्टफोन्स को लेकर कंपनियों का उत्साह भले ही ज्यादा रहा हो, लेकिन ग्राहकों की दिलचस्पी उतनी नहीं दिख रही। ऐप्पल और सैमसंग जैसी बड़ी कंपनियां पहले ही पतले फोन लॉन्च कर चुकी हैं, मगर उन्हें खास सफलता नहीं मिली। सैमसंग का Galaxy S25 Edge भी इसी का उदाहरण है। लॉन्च के कुछ समय बाद ही इसकी मांग कम हो गई और कंपनी ने इसका प्रोडक्शन रोक दिया। इसी तरह ऐप्पल का iPhone Air भी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। अब Honor का नया स्लिम फोन Magic8 Pro Air भी इसी स्थिति का सामना कर रहा है।
अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन यूजर्स को नहीं कर पाई आकर्षित
रिपोर्ट्स बताती हैं कि अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन यूजर्स को आकर्षित नहीं कर पा रहा, जिससे इन फोन्स की बिक्री प्रभावित हो रही है। Honor Magic8 Pro Air के साथ खास बात यह है कि इसमें वे कमियां नहीं हैं, जो आमतौर पर पतले फोन्स में देखी जाती हैं। इसमें 5,500mAh की बड़ी बैटरी और 6.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो इसे अन्य स्लिम फोन्स से अलग बनाता है। इसके बावजूद यह ग्राहकों को लुभाने में नाकाम रहा है।
iPhone 17 सीरीज में iPhone Air की बिक्री हिस्सेदारी बहुत कम
टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, इस फोन की अब तक केवल 50,000 यूनिट्स ही बिक पाई हैं। इससे साफ है कि बाजार में इस तरह के फॉर्म फैक्टर की मांग काफी सीमित है। दूसरी ओर, iPhone 17 सीरीज की कुल बिक्री 2 करोड़ से ज्यादा रही, लेकिन इनमें iPhone Air की हिस्सेदारी सिर्फ 7 लाख यूनिट्स की ही है।
Galaxy S25 Edge की असफलता के बाद कंपनी नहीं बनाएगी ये सरीज
हीं, ऐप्पल अभी भी इस सेगमेंट में संभावनाएं देख रहा है और अगले साल फरवरी-मार्च के आसपास iPhone Air 2 लॉन्च कर सकता है, जिसमें पहली जनरेशन की कमियों को सुधारने की कोशिश की जाएगी।
Written By Toshi Shah