New Covid Variant: एक बार फिर से कोरोना दबे पांव दस्तक दे रहा है। इन दिनों एक बार फिर कोरोना वायरस चर्चा में है। बता दें, कोविड-19 का एक नया वेरिएंट सामने आया है। जिसका नाम BA.3.2 बताया जा रहा है। जिसे आम बोलचाल में वैज्ञानिक इसे 'सिकाडा' कह रहे हैं। जिसके बाद से सभी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या फिर से पहले के जैसे लॉकडाउन लगेगा। ये नया वेरिएंट कितना खतरनाक है और क्या इससे डरने की जरूरत है?
कोरोना के नए वेरिएंट का नाम 'सिकाडा' क्यों रखा गया?
वैज्ञानिक ने कोरोना के नए वेरिएंट को ‘सिकाडा’ का नाम दिया है। उनके अनुसार यह नया वेरिएंट ओमिक्रॉन के एक बहुत पुराने परिवार (BA.3) का हिस्सा है। जो 2022 की शुरुआत में ही खत्म हो गया था। लेकिन लंबे समय बाद एक बार फिर यह वेरिएंट अचानक से वापस आ गया है। इसी वजह से इसे 'सिकाडा' नाम दिया गया है, जो एक कीड़ा होता है।
तेजी से फैल रहा कोरोना का नया वेरिएंट
गौरतलब है कि इस नए वेरिएंट ने साल 2024 के अंत में दक्षिण अफ्रीका में पहली दस्तक दे दी थी। लेकिन अब यह वायरस अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में काफी तेजी से फैल रहा है।
जानें कितना खतरनाक है 'सिकाडा'?
वैज्ञानिक इस वायरस को लेकर पहले से ही इसलिए अलर्ट मोड पर हैं। क्योंकि इसने खुद में बहुत ज्यादा बदलाव किए हैं। इसकी बाहरी हिस्से की बात करें तो इसमें अपने पुराने रूप की तुलना में 50 से ज्यादा और ओरिजिनल 'वुहान वायरस' की तुलना में 70 से ज्यादा बदलाव देखे गए हैं।
क्या नए वेरिएंट से डरने की जरूरत है?
फिलहाल, ऐसा कहा जा रहा कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है। शुरुआती रिसर्च से पता चला है कि भले ही यह तेजी से फैल रहे है, लेकिन कोई सबूत नहीं मिला है कि यह पुराने ओमिक्रॉन वेरिएंट्स से ज्यादा जानलेवा है।
Writen By: Geeta Sharma