West Bengal Election 2026: बंगाल चुनाव से पहले सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए बीजेपी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। साथ ही जनता से भाजपा को वोट न देने की अपील की।

ममता ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

दरअसल, बीरभूम जिले के नानूर में ममता ने एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सीएम ममता ने कहा कि बीजेपी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। आगे उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त नए अधिकारियों को TMC के उम्मीदवारों के नामांकन रद्द करने का काम सौंपा गया है। और बीजेपी महिला विरोधी पार्टी है।

SIR पर सरकार को घेरा

सीएम ममता ने SIR का हवाला देते हुए महिलाओं से कहा कि उनके नाम हटाए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों का भी स्वागत किया। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अपीलीय न्यायाधिकरण उन अपीलों पर फैसला करेंगे जो उन लोगों द्वारा दायर की जाएंगी, जिनके नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं 

बंगाल की ताकत है एकता: सीएम ममता

इस रैली में अभिषेक बनर्जी भी ममता बनर्जी के साथ मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बंगाल की ताकत हमेशा से उसकी एकता रही है। करनदीघी से लेकर बालुरघाट तक हर जनसभा में मिला जबरदस्त समर्थन लोगों और एक ऐसे नेता के बीच गहरे और अटूट रिश्ते को दर्शाता है। इसकी जड़ें समावेश, गरिमा और विकास में हैं।

 Writen By: Geeta Sharma