Aaj Ka Rashifal 22 August 2026: आज शनिवार, 22 अगस्त को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए खास रहने वाली है। चंद्रमा आज वृश्चिक राशि से निकलकर दिन के दूसरे पहर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान चंद्रमा का संचार पहले ज्येष्ठा और फिर मूल नक्षत्र में होगा, तो जानिए सभी राशियों का राशिफल

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सही रहेगा। आज भावनात्मक बोझ ज्यादा महसूस हो सकता है। लिहाजा, खुद को शांत और संतुलित रखने के लिए किसी अपने से बात करना सुकून देगा। हो सके तो ध्यान या योग का सहारा लें। संतान का आत्मविश्वास बना रहेगा और वह अपने क्षेत्र में नेतृत्व की भूमिका निभाएगी। प्रेम के मामले में आपका रवैया थोड़ा कड़क हो सकता है। मां की तरफ से किसी विषय पर ज्ञान और तार्किक सोच के साथ आगे बढ़ने का विचार मिल सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए आज अच्छा रहेगा। जीवनसाथी या अपने बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर यदि कोई बड़ा नया फैसला लेने की सोच रहे हैं या कोई बड़ा काम करने जा रहे हैं, तो उसे आज टाल दीजिए। आज कोई नया काम भी शुरू हो सकता है। भाई-बहन से बातचीत में स्नेह के साथ मार्गदर्शन भी मिलेगा। संतान पक्ष का कला में रुझान रहेगा, लेकिन उसे अपने काम से संतुष्टि नहीं मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में ज्यादा सफलता नहीं मिलेगी।

​मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठिकठाक रहेगा। आज कार्यों को लेकर तनाव हो सकता है। सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में तीसरे भाव में बैठकर आपके पराक्रम और आत्मविश्वास को मजबूत बनाए रखेंगे। किसी भी चुनौतीपूर्ण कार्य को आसानी से पूरा कर सकेंगे। धन भाव में गुरुदेव-बुधदेव के आश्लेषा नक्षत्र में साथ होने की वजह से निवेश की प्लानिंग बेहतर तरीके से कर सकेंगे। घर-परिवार से जुड़े मामलों में शुक्रदेव की कृपा से सुख मिलेगा, बस घर के किसी मुद्दे को लेकर परिजनों की आलोचना करने से बचिए।

​कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला के रहेगा। आज आप चीजों को डिटेल से देख और समझ सकेंगे। अपनी प्लानिंग को बेहतर करने के लिए इसका लाभ उठाएं। आज भाव से जुड़ा कोई नया काम मत शुरू कीजिए, वक्त का इंतजार कीजिए। अपनी संतान के मनोभावों कों शांति से सुनें और उसकी मदद करें। प्रेम संबंध में निराशा हाथ लगेगी, जिससे मानसिक बेचैनी हो सकती है।

​सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सोच-समझ के चलना होगा। आज आत्मविश्वास और नेतृत्व की ऊर्जा जारी रहेगी, लेकिन विनम्रता बनाए रखिए।आज घर से जुड़ा कोई नया बड़ा काम जैसे रिपेयरिंग, कंस्ट्रक्शन, रेनोवेशन आदि आज मत शुरू कीजिए, कल तक रुक जाइए। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। घर में किसी विषय को लेकर तनाव हो सकता है। धन को लेकर चिंता नहीं रहेगी। परिवार में कोई शुभ काम हो सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सही रहेगा। पड़ोसियों के साथ अपने संबंधों को लेकर सावधान रहें। किसी बात पर मनमुटाव या विवाद हो सकता है, लिहाजा सतर्क रहें और बात को ज्यादा तूल न दें। आपकी राशि में शुक्रदेव नीच राशि में होने के बावजूद आपके आकर्षण में कोई कमी नहीं होगी। आपको अच्छी जगह जाने का सुख मिल सकता है। आप दिन को लग्जरी के साथ बिताएंगे। भाई-बहन से संबंधों में तनाव हो सकता है, लिहाजा धैर्य से काम लीजिए।

​तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। आज कोई नया बड़ा आर्थिक फैसला या निवेश आज मत शुरू कीजिए। आज सोच में गहराई बढ़ेगी। कार्यस्थल में आपकी बौद्धिक ताकत की प्रशंसा होगी। भाग्य को आप अपने पराक्रम से अपने पक्ष में करके नतीजे हासिल कर सकेंगे। जल्दबाजी में कदम उठाने की बजाय पहले जानकारी जुटा लीजिए।

​वृश्चिक राशि

​वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज कोई भी नया बड़ा शुभ काम मत शुरू कीजिए, खुद की देखभाल पर ध्यान दीजिए। आज भाग्य के मामले में स्थितियां आपके पक्ष में आ सकती हैं। सावधानी बस इतनी, आज कोई भी बड़ा भावनात्मक फैसला मत लीजिए, जरूरत पड़े तो किसी विश्वसनीय व्यक्ति की मदद लीजिए।

​धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठिकठाक रहेगा। आज एकांत में रहने का मन अधिक कर सकता है, हो सकता है कि आपका किसी से बात करने का मन न करे। खुद को समय दीजिए। नींद न आने की समस्या हो सकती है या खर्च बढ़ सकता है। भाग्य का साथ मिलने से काम आसानी से बनेंगे। जीवनसाथी या अपने बिजनेस पार्टनर के साथ मंगलदेव अकेले सक्रिय हैं। लाइफ पार्टनर आपको परेशानी से निकालने वाली सलाह दे सकता है, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि अहंकार को छोड़कर उसकी बात सुनें।

​मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सही रहेगा। आज किसी दोस्तों के साथ संभलकर बात करें। इच्छाओं की पूर्ति नहीं होने से मन में निराशा हो सकती है। आज मन को शांत रखिए। सेहत का पाया मजबूत है और रोजमर्रा के कामकाज में ऊर्जा बनी रहेगी।

​कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला के रहेगा। करियर के मामले में कोई नया बड़ा फैसला आज हो सके तो टाल दें, सोच समझकर आगे बढ़िए। आज किसी तरह के व्यसन और गलत काम से खुद को बचाकर रखें। अपने व्यक्तित्व को कमजोर न पड़ने दें।

​मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठिकठाक रहेगा। संतान पक्ष के साथ बौद्धिक चर्चा होगी और संतान की वजह से आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। घर में मां से किसी बात को लेकर बहस करने से बचिए। वाहन चलाने में सावधानी रखना जरूरी है। अपने रिश्ते की आलोचना न करें। धैर्य रखिए, मन को हल्का रखिए। दिन के दूसरे भाग में जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने अथवा शॉपिंग का प्लान बन सकता है।

 

 

  (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। TNP News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)