टीएनपी न्यूज़
ब्रेकिंग
मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी बड़ी क्रेन, घायलों की संख्या बढ़कर 10 पहुंची हरियाणा में BJP का Gen-Z कनेक्ट, CM सैनी आज युवा उद्यमियों से करेंगे सीधा संवाद बीएनपी नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति चुने गए गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, लद्दाख में हाई कोर्ट की बेंच स्थापित करने को मिली मंजूरी सोरेन सरकार को बड़ा झटका! JPSC परीक्षाओं और नियुक्तियों को रद्द करने के फैसले पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक CM रेखा ने दिल्ली मास्टर प्लान 2047 जारी किया, मनोहर लाल-आशीष सूद भी रहे मौजूद वंदे मातरम्र पर अमित शाह का बयान लखनऊ में डबल मर्डर की वारदात सज्जन कुमार का निधन, तिहाड़ जेल में थे बंद, 84 के सिख दंगों में थे दोषी दिल्ली में CM ने किया जन कौशल केंद्र और स्वास्थ केंद्र का उद्धघाटन
राज्य

पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला शख्स, कहा-मारपीट-लूट और धमकी....

पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाले आरोपी सुमित ने शिकायत दर्ज कराई है। पप्पू यादव के खिलाफ मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी के आरोप लगाए गए हैं।

पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला शख्स, कहा-मारपीट-लूट और धमकी....
BIHAR NEWS

सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने की घटना ने अब मामला नया मोड़ लेता दिखाई दे रहा है। घटना में शामिल हुए सुमित कुमार ने पप्पू यादव और उनके सहयोगियों के खिलाफ दिल्ली के तिलक मार्ग थाने में लिखित शिकायत दी है। शिकायत में मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकी समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सुमित ने अपनी शिकायत 5 अगस्त 2026 को पुलिस को दी। इसमें पप्पू यादव के अलावा मुनाजिर आलम और उनके कुछ सहयोगियों के नाम भी शामिल किए गए हैं। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि अगर भविष्य में उसे या उसके दोस्त हैप्पी को किसी तरह का नुकसान पहुंचता है, तो इसके लिए पप्पू यादव, मुनाजिर आलम और उनके सहयोगियों को जिम्मेदार माना जाए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुआ विवाद

शिकायत के मुताबिक, 3 अगस्त को सुमित अपने दोस्त हैप्पी के साथ दिल्ली में केजी मार्ग स्थित पप्पू यादव के आवास पर पहुंचा था। उसे वहां संतों की सभा होने की जानकारी मिली थी, लेकिन मौके पर सांसद की प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही थी। सुमित का दावा है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उसने 31 जुलाई की एक घटना को लेकर पप्पू यादव से सवाल किया। जिसके बाद विवाद शुरू हो गई। बता दें कि शिकायत में आरोप है कि यह मामला भगवान श्रीराम की तस्वीर और कथित दान पात्र (चढ़ावा) चोरी के प्रदर्शन से जुड़ा था। शिकायतकर्ता ने कहा कि विरोध जताते हुए अपनी चप्पल पप्पू यादव की ओर फेंकी, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे घेर लिया।

चेन और घड़ी छीनने का आरोप

सुमित ने शिकायत में आरोप लगाया है कि इसके बाद पप्पू यादव ने अपने सहयोगियों को बुलाया। बता दें कि इनमें से कुछ लोगों के पास खतरनाक हथियार होने का भी दावा शिकायत में किया गया है।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसके गले से करीब 20-22 ग्राम की सोने की चेन और टाइटन की कलाई घड़ी कथित तौर पर छीन ली गई। इसके बाद उसे पास के एक पार्क में ले जाकर गला दबाने का आरोप भी लगाया गया है। सुमित ने दावा किया कि इस दौरान उसकी गर्दन और आंखों में चोट आई।

दोस्त को भी पीटने का दावा

शिकायत में कहा गया है कि सुमित को बचाने के लिए जब उसका दोस्त हैप्पी आगे आया तो उसके साथ भी कथित तौर पर मारपीट की गई। सुमित के अनुसार, कुछ ही देर में वहां करीब 100 से 150 लोग जमा हो गए और दोनों के साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई। शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि इस घटना के कारण उसे और उसके दोस्त को शारीरिक चोट के साथ मानसिक परेशानी भी हुई।

पुलिस से जांच और FIR की मांग

सुमित ने पुलिस से मामले में BNS-2023 की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इसके अलावा कथित तौर पर छीनी गई सोने की चेन और घड़ी बरामद करने, घटनास्थल के CCTV फुटेज सुरक्षित करने और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाने की मांग की गई है। शिकायत में प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करने के साथ-साथ कथित हथियारों की जांच और जरूरत पड़ने पर उन्हें जब्त करने का भी अनुरोध किया गया है। फिलहाल, ये सभी आरोप शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि या पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज किए जाने की स्थिति इस रिपोर्ट में स्थापित नहीं की जा रही है।

 

Written By Toshi Shah  

टीएनपी न्यूज़ की टीम देश-दुनिया की हर बड़ी ख़बर आप तक तेज़ी और सटीकता के साथ पहुँचाती है।

शॉर्ट वीडियो

सभी वीडियो