Bihar New CM Samrat Choudhary: बिहार की राजनीति में एक ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला है, जहां भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर नया अध्याय शुरू किया है। यह पहली बार है जब बिहार में BJP का कोई नेता मुख्यमंत्री बना है। राजधानी पटना के लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ जेडीयू के विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

विजेंद्र और विजय कुमार चौधरी ने ली डिप्टी सीएम शपथ

सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री बन गए है। इनके साथ JDU नेता विजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। अब बिहार में सम्राच युग की शुरूआत हो चुकी है। अब देखना दिलचस्प होगा की सम्राट चौधरी जनता की उम्मीदों पर खरे उतर पाते है या नहीं।

46 वर्षों बाद बिहार में पहली बार BJP का मुख्यमंत्री

BJP के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि पार्टी ने बिहार में लगभग 46 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद यह मुकाम हासिल किया है। इससे पहले भी पार्टी कई बार बड़ी ताकत बनकर उभरी, लेकिन मुख्यमंत्री पद हमेशा सहयोगी दल के पास ही रहा।

सम्राट चौधरी का राजनीतिक सफर

सम्राट चौधरी का राजनीतिक सफर काफी दिलचस्प रहा है। लगभग 26 साल पहले विधायक बनने के बाद उन्होंने लगातार सक्रिय राजनीति में अपनी पहचान बनाई। करीब 9 साल पहले BJP में शामिल होने के बाद उन्होंने संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर मजबूत भूमिका निभाई। 2024 में वे उपमुख्यमंत्री बने और 2025 में दोबारा इस पद की जिम्मेदारी संभाली। अब मुख्यमंत्री के रूप में उनके सामने पूरे राज्य की बागडोर है।

नीतीशके इस्तीफे के बाद बदली बिहार की राजनीतिक

यह राजनीतिक बदलाव तब आया जब नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद एनडीए विधायक दल ने सम्राट चौधरी को अपना नेता चुना, जिसके बाद उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया। उनके नेतृत्व में बनी यह सरकार राज्य की राजनीति में एक नई दिशा का संकेत दे रही है।

नई सरकार से जनता की बढ़ी उम्मीदें

नई सरकार के गठन के साथ ही लोगों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। राज्य के सामने बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे जैसी कई बड़ी चुनौतियां हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सम्राट चौधरी को इन मुद्दों पर तेजी से निर्णय लेने होंगे और ठोस नीतियां लागू करनी होंगी।

 Writen By: Geeta Sharma