PM Modi: 14 अप्रैल मंगलवार को पीएम मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इस दौरान पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और सीएम पुष्कर सिंह धामी मौके पर मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट का बहुत बड़ा हिस्सा यूपी से गुजरता है। और ये राजमार्ग-एक्सप्रेसवे देश की भाग्य-रेखाएं हैं। वहीं अब दिल्ली-देहरादून के बीच 6 घंटे का सफर अब सिर्फ ढाई घंटे का रह जाएगा।
इस प्रोजेक्ट से हजारों श्रमिकों को मिला काम
पीएम ने आगे बताया कि 12000 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट में हजारों श्रमिकों को काम मिला। साथ ही इंजीनियर और अन्य लोगों को भी रोजगार मिला। बता दें, इससे उत्तराखंड के पर्यटन को काफी फायदा होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारा प्रमुख पर्यटन और आर्थिक केंद्रों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाकर, साथ ही पूरे क्षेत्र में व्यापार और विकास के नए रास्ते खोलेगा। इसके साथ ही क्षेत्रीय आर्थिक विकास को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
#WATCH देहरादून, उत्तराखंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "यह इकोनॉमिक कॉरिडोर प्रगति के नए द्वार हैं, गेटवे हैं, डोर हैं। इनसे उम्मीदों की डोर भी जुड़ी हुई है। यह इकोनॉमिक कॉरिडोर सड़क के अलावा नए-नए व्यापार और कारोबार का मार्ग बनाते हैं, गोदामों और फैक्ट्रियों के लिए आधार… pic.twitter.com/QJ6gjDpBrf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2026
'इस प्रोजेक्ट से कनेक्टिविटी बेहतर होगी'
दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारा परियोजना के कार्यान्वयन में 10 इंटरचेंज, तीन रेलवे ओवर ब्रिज (ROB), 4 बड़े पुल और 12 रास्ते में पड़ने वाली सुविधाओं का निर्माण शामिल है। ताकि निर्बाध और उच्च गति की कनेक्टिविटी सुनिश्चित किया जा सके। इस क्षेत्र की पारिस्थितिक संवेदनशीलता और वन्यजीवों को ध्यान में रखते हुए, इस गलियारे को कई ऐसी विशेषताओं के साथ डिज़ाइन किया गया है, जिनका उद्देश्य मानव-वन्यजीव संघर्ष को काफी हद तक कम करना है।
'इस परियोजना में वन्यजीवों की सुरक्षा अहम'
जंगली जानवरों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए, इस परियोजना में वन्यजीवों की सुरक्षा से जुड़ी कई विशेष विशेषताएं शामिल की गई हैं। इनमें 12 किलोमीटर लंबा 'वन्यजीव एलिवेटेड कॉरिडोर' शामिल है, जो एशिया के सबसे लंबे गलियारों में से एक है।
Writen By: Geeta Sharma