PM Modi on Sikkim Divas: 16 मई,शनिवार को सिक्किम के स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कियाा। पोस्ट में पीएम ने सिक्किम के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सिक्किम में मुझे जो अपनापन मिला,वह मेरी यादों का हिस्सा बनकर रहेगा।

'भारत के विकास में सिक्किम का योगदान बेहद अहम'

पीएम ने यह भी कहा कि भारत के विकास में सिक्किम के योगदान को बहुत महत्व दिया जाता है। राज्य के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। और यह अवसर ऐसे समय पर आया है जब सिक्किम अपना 50वां स्थापना दिवस मना रहा है। केंद्र सरकार आने वाले समय में सिक्किम के विकास की यात्रा में सहयोग करती रहेगी।

ओम बिरला ने दी बधाई

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सिक्किम राज्य स्थापना दिवस पर पूरे प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, सिक्किम राज्य स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं। कंचनजंगा की प्राकृतिक छटा,जैव विविधता से परिपूर्ण वातावरण के रूप में सिक्किम ने देश में अपनी अलग पहचान बनाई है। स्वच्छता, पर्यटन और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए सिक्किम देश की प्रगति में योगदान दे रहा है।

देश की प्रगति में सिक्किम का अहम योगदान: सीएम रेखा गुप्ता

सीएम रेखा गुप्ता ने भी सिक्किम के स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी। कहा कि अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य और आपसी भाईचारे का प्रतीक सिक्किम देश की प्रगति में अपना योगदान दे रहा है। मैं राज्य की निरंतर उन्नति, समृद्धि तथा सभी नागरिकों के सुखद भविष्य की कामना करती हूं।

'प्राकृतिक सौंदर्य से सुशोभित है सिक्किम राज्य'

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा है कि अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य से सुशोभित, व परंपराओं से समृद्ध सिक्किम राज्य के स्थापना दिवस की सभी सिक्किम वासियों को शुभकामनाएं।

'सिक्किम के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई'

केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में लिखा है कि
अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य एवं अनूठी लोक संस्कृति से परिपूर्ण,सिक्किम के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। आगे लिखा प्रदेश विकास व प्रगति के नए कीर्तिमान गढ़े,समृद्धि और आनंद हो,यही कामना है।

 Written By: Geeta Sharma