Tejashwi Yadav News: तेजस्वी यादव इन दिनों केरल में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसके साथ ही वहां की जनता को साधने में लगे हुए है। केरल में चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने अंग्रेजी में भाषण दिया। अब इस भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते है कि उन्होंने अंग्रेजी में भाषण देने की कोशिश की। लेकिन उनके भाषण में कई grammatical गलतियां पकड़ी गई। फिर क्या था विपक्ष को तेजस्वी यादव पर हमला बोलने का मौका मिल गया।
तेजस्वी पर नीरज कुमार का तंज
बीजेपी नेता नीरज कुमार ने तेजस्वी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि तेजस्वी की अंग्रेजी 'नौवीं फेल स्तर' से आगे नहीं बढ़ी। उन्होंने 'Bihar state' जैसे शब्दों को गलत बताया। साथ ही 'I have come from' के प्रयोग पर भी सवाल उठाया। नीरज कुमार ने कहा कि सही वाक्य 'I am from Bihar' होना चाहिए था। जिस पर अब सियासत हो रही है।
बिहार को बदनाम करना ठीक नहीं: भाजपा
वहीं भाजपा ने तेजस्वी की 'ज्ञान की कमी' से जोड़ा है। आगे उन्होंने बताया कि गलत अंग्रेजी बोलकर बिहार की छवि खराब की जा रही है। 'poorest state' वाले बयान पर भी नाराजगी जताई गई है। बीजेपी का ऐसा मानना है कि बिहार को बदनाम करना ठीक नहीं।
केरल चुनाव में RJD की एंट्री
जानकारी है कि केरल में राष्ट्रीय जनता दल को LDF गठबंधन में 3 सीटें मिली हैं। कोझिकोड, कन्नूर और वायनाड जिलों में उम्मीदवार उतारे गए हैं। वडाकारा से एमके भास्करन चुनाव लड़ रहे हैं। कुत्थुपरंबा से पीके प्रवीण को टिकट मिला है। और कालपेट्टा से पीके अनिल मैदान में हैं।
'तेजस्वी के भाषण को गलत तरिके से किया जा रहा पेश'
इस पूरे विवाद में अब सवाल उठ रहा है कि क्या यह सिर्फ भाषा की गलती है। या फिर इसे राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। दूसरी तरफ समर्थकों का कहना है कि मुद्दा असल में बेरोजगारी और विकास होना चाहिए। फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया से लेकर सियासी मंच तक छाया हुआ है।
Writen By: Geeta Sharma