पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari Oath) को विधायक दल का नेता चुना है, जिसके बाद वह आज मुख्यमंत्री पद की शपथ (West Bengal CM Oath) लिया। सुवेंदु के शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह से लेकर सभी प्रमुख केंद्रीय मंत्री और करीब 20 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। बता दें कि बीजेपी ने देश की आजादी के बाद पहली बार विधानसभा चुनावों में 293 में से 207 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है, जबकि ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों पर ही सिमट गई। सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के 9वें मुख्यमंत्री बने।

सुवेंदु अधिकारी ने ली बंगाल सीएम पद की शपथ

सुवेंदु अधिकारी ने बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर लिया है। इसी के साथ वो बंगाल में बीजेपी के पहले सीएम बन गए हैं, उन्हें बंगाल के राज्यपाल ने शपथ दिलाई।

पीएम मोदी कोलकाता पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुवेंदु अधिकारी के शपथग्रहण में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंच चुके। जहां प्रधानमंत्री मोदी एक स्पेशल रथ पर सवार होकर मंच की ओर पहुंचे। बता दें कि उनके साथ सुवेंदु अधिकारी और बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य भी रथ पर सवार थे। वहीं, मंच पर पहुंचकर पीएम मोदी ने रबींद्रनाथ टैगोर की तस्वीर के सामने पुष्प अर्पित किया।

कोलकाता पहुंचे दिल्ली-बिहार के CM

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और HAM प्रमुख जीतन राम मांझी, और राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के अध्यक्ष जयंत चौधरी कोलकाता पहुंच गए हैं। ये सभी दिग्गज शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बनेंगे।

सीएम योगी पहुंचे बंगाल

सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहन के के लिए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंचे। बता दें कि बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए भी उन्होंने जमकर प्रचार किया था, उन्होंने राज्य में कई रोड शो और रैलियां की थी।

 

 

Written By Toshi Shah