Suvendu Adhikari New CM: पश्चिम बंगाल के नए सीएम का ऐलान हो चुका है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में ये फैसला लिया गया कि शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे। बता दें,उनके नाम पर सभी विधायकों ने सहमति दी। अब वह कुछ ही देर में राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। कहा जा रहा है कि शुभेंदु अधिकारी का सीएम चुना जाना ऐतिहासिक रहा,क्योंकि पार्टी की इस विधायक दल की बैठक में खुद अमित शाह मौजूद रहे।

 कोलकाता में CM पद की शपथ लेंगे अधिकारी

कोलकाता में शनिवार सुबह 11 बजे पश्चिम बंगाल की नई सरकार का भव्य शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। राज्यपाल से सरकार बनाने का न्योता मिलने के बाद बीजेपी विधायक दल के नेता शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। विधानसभा चुनाव में बीजेपी को दो-तिहाई से अधिक बहुमत मिलने के बाद राज्य में पहली बार बीजेपी सरकार बनने जा रही है। राजनीतिक हलकों में इस बदलाव को पश्चिम बंगाल की राजनीति का बड़ा मोड़ माना जा रहा है।

पश्चिम बंगाल की 17वीं विधानसभा भंग

इससे पहले 7 मई को राज्यपाल ने पश्चिम बंगाल की 17वीं विधानसभा को भंग कर दिया था। इसके साथ ही ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार का कार्यकाल समाप्त हो गया। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे को लेकर जारी विवाद के बीच विधानसभा का कार्यकाल पूरा होने पर राज्यपाल ने संवैधानिक प्रक्रिया के तहत सदन को भंग कर दिया। इसके बाद नई सरकार के गठन का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया।

अधिकारी CM पद के लिए मजबूत चेहरा

बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी नेतृत्व ने शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे मजबूत चेहरा माना। क्योंकि शुभेंदु अधिकारी ने चुनाव अभियान में अहम भूमिका निभाई और पार्टी को बड़ी जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह पहले भी नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को हराकर राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आए थे। इस बार भी उन्होंने पार्टी संगठन और चुनावी रणनीति में सक्रिय भूमिका निभाई।

शुभेंदु अधिकारी के संभावित कैबिनेट मंत्रियों के नाम

 

 

 

Written By: Geeta Sharma