शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल का नया मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद राज्य की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की। इसके तुरंत बाद शुभेंदु अधिकारी ने अपने पहले सार्वजनिक बयान में साफ कर दिया कि उनकी सरकार विकास,महिला सुरक्षा और राष्ट्रवाद को प्राथमिकता देगी।

'सभी गारंटियों को राज्य सरकार गंभीरता से पूरा करेगी'

कोलकाता में मीडिया से बातचीत करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव के दौरान जनता से जो वादे किए थे,उन्हें अगले 5 वर्षों में पूरी तरह लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी गई सभी गारंटियों को राज्य सरकार गंभीरता से पूरा करेगी।

'सबका साथ,सबका विकास हमारी सरकार का मूल मंत्र'

उन्होंने कहा,हमारी सरकार का मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ होगा। हम बातें कम और काम ज्यादा करेंगे। भेंदु अधिकारी ने यह भी कहा कि उनकी सरकार जनता के भरोसे पर खरी उतरने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी।

'महिलाओं की सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता'

महिला सुरक्षा के मुद्दे को प्रमुखता देते हुए उन्होंने आरजी कर और संदेशखाली जैसे चर्चित मामलों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार से जुड़े मामलों की दोबारा जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उनके अनुसार राज्य में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी।

बंगाल की विरासत को नई पहचान दिलाएगी सरकार

शुभेंदु अधिकारी ने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल में राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि राज्य को फिर से देश की सांस्कृतिक राजधानी बनाने के लिए व्यापक स्तर पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बंगाल की सांस्कृतिक विरासत, कला, साहित्य और परंपराओं को नई पहचान दिलाने की दिशा में सरकार विशेष योजनाएं तैयार करेगी।

'विकास और सुरक्षा के मुद्दे आगे बढ़ने वाली है'

अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी का जनाधार और मजबूत किया जाएगा तथा राज्य के 60 प्रतिशत लोगों का विश्वास जीतने का लक्ष्य रखा गया है। शुभेंदु अधिकारी के इस बयान से साफ संकेत मिलते हैं कि उनकी सरकार विकास, सुरक्षा और राष्ट्रवाद के मुद्दों को केंद्र में रखकर आगे बढ़ने वाली है।

Written By: Geeta Sharma